Surajpur Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो दोस्तों को रौंदा, सिर के चिथड़े उड़े; हिट एंड रन से दहला इलाका

Surajpur Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो दोस्तों को रौंदा, सिर के चिथड़े उड़े; हिट एंड रन से दहला इलाका. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने दो हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां छीन लीं। भटगांव थाना क्षेत्र में एक बेलगाम ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि एक युवक के सिर के ऊपर से ट्रेलर का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
खौफनाक मंजर: संकरी पुलिया पर काल बनकर आया ट्रेलर
यह दिल दहला देने वाली घटना भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर की है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम अरसोता कमलापुर के रहने वाले विक्की राजवाड़े और ओड़गी थाना क्षेत्र के खर्रा गांव निवासी शिवमंगल राजवाड़े बाइक पर सवार होकर भटगांव से बिश्रामपुर की ओर जा रहे थे।Surajpur Road Accident
जैसे ही वे लक्ष्मीपुर स्थित संकरी पुलिया के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर जा गिरे।Surajpur Road Accident
अस्पताल पहुँचने की भी नहीं मिली मोहलत
हादसे के वक्त विक्की राजवाड़े सड़क पर गिरा और ट्रेलर का भारी-भरकम पहिया उसके सिर को कुचलता हुआ निकल गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी शिवमंगल गंभीर रूप से घायल हो गया था।Surajpur Road Accident
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से शिवमंगल को एंबुलेंस से अंबिकापुर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।Surajpur Road Accident
फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चालक मानवता दिखाने के बजाय वाहन समेत मौके से फरार हो गया। यह पूरा मामला ‘हिट एंड रन’ का है। सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।Surajpur Road Accident
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात ट्रेलर और उसके चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद से दोनों मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है।Surajpur Road Accident



















