LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पति के बारे में पूछताछ करने आये आरोपीओं ने महिला को अकेली देखा किया गैंगरेप

NCG NEWS DESK Janjgir-Champa:

घर घुसकर महिला से गैंगरेप करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 28 सितम्बर को पीड़िता दोपहर के समय घर मे अकेली थी। इस दौरान आरोपी रवि कुमार और मंगतू राम पीड़िता के घर आए और पीड़िता के पति के बारे में पूछताछ की। पति के नहीं रहने का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने पीड़िता का हाथ मुंह दबाकर गैंगरेप किया। घटना के बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर , आवारा मवेशियों की वजह से हुआ हादसा


घटना के बाद पीड़ित महिला जांजगीर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 376,(2) (च), 376 (घ),323, 506 भादवि. कायम कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। कार्रवाई मे निरीक्षक अशोक वैष्णो, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह आर. शिवराय सागर, महिला आर रेखा एवं अन्य स्टॉफ का योगदान रहा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE