सिनेमा हॉल बना ‘अखाड़ा’! लड़कियों ने एक-दूसरे को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, बॉयफ्रेंड को बुलाकर पिटवाया

जांजगीर-चांपा। सिनेमा हॉल बना ‘अखाड़ा’! लड़कियों ने एक-दूसरे को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, बॉयफ्रेंड को बुलाकर पिटवाया. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां शहर के एक पॉश मल्टीप्लेक्स (Mukund Multiplex) में फिल्म का मजा लेने गए दर्शक उस वक्त सन्न रह गए, जब स्क्रीन पर नहीं बल्कि टिकट काउंटर पर ‘दंगल’ शुरू हो गया। मल्टीप्लेक्स में काम करने वाली युवतियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। विवाद इतना बढ़ा कि लड़कियों ने एक-दूसरे के बाल नोच लिए और जमीन पर घसीट-घसीटकर मारा। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
रील लाइफ नहीं, रियल ‘फाइट’: बाल खींचे, गालियां दीं
घटना बुधवार दोपहर (5 दिसंबर) करीब 3 बजे की बताई जा रही है। मुकुंद मल्टीप्लेक्स के टिकट और कैंटीन सेक्शन में काम करने वाली लड़कियों के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवतियां एक-दूसरे पर टूट पड़ीं। उन्होंने एक-दूसरे को बालों से पकड़कर जमीन पर पटक दिया और बेरहमी से पीटा।सिनेमा हॉल बना ‘अखाड़ा’! लड़कियों ने एक-दूसरे को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा
चीखती रहीं बहनें, वीडियो बनाते रहे लोग
इस मारपीट में मानवता को शर्मसार करने वाला नजारा भी दिखा। जब एक पक्ष की लड़कियां दूसरे पक्ष की बहनों को पीट रही थीं, तब वे मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रहीं, लेकिन वहां मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रही। लोग मदद करने के बजाय अपने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने में मशगूल थे। काफी देर बाद जब मामला बहुत ज्यादा बिगड़ गया, तब थिएटर के कुछ अन्य कर्मचारियों और समझदार लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें अलग किया।सिनेमा हॉल बना ‘अखाड़ा’! लड़कियों ने एक-दूसरे को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा
बॉयफ्रेंड और परिवार को बुलाकर हमला
पीड़ित बहनों (कविता यादव और प्रिया यादव) ने पुलिस को बताया कि आरोपी पक्ष की लड़कियों (अंजलि और गिरजा बरेठ) ने साजिश के तहत अपने परिवार वालों और बॉयफ्रेंड को वहां बुला लिया था। बाहरी लोगों के आते ही उन्होंने दोनों बहनों पर हमला बोल दिया।सिनेमा हॉल बना ‘अखाड़ा’! लड़कियों ने एक-दूसरे को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा
पुलिस ने दर्ज की FIR
हंगामे की सूचना मिलते ही चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। 23 वर्षीय कविता यादव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़कियों और उनके साथियों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर भी जांच की जा रही है।सिनेमा हॉल बना ‘अखाड़ा’! लड़कियों ने एक-दूसरे को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा



















