LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़दुर्ग

कलेक्टर द्वारा शातिर गुण्डा बदमाश को केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध करने आदेश पारित….

NCG NEWS DFESK DURG :

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर शातिर गुण्डा बदमाश बबलू ईरानी उर्फ जाकिर हुसैन पिता मुकद्दर अली उम्र 46 वर्ष के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3 उपधारा (2) के अंतर्गत 03 माह की कालावधि के लिए केन्द्रीय जेल, दुर्ग में निरुद्ध किये जाने हेतु 26 अक्टूबर 2023 को आदेश पारित किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार बबलू ईरानी उर्फ जाकिर हुसैन पिता मुकद्दर अली उम्र 46 वर्ष लगभग निवासी ईरानी डेरा केलाबाड़ी दुर्ग थाना-दुर्ग तहसील व जिला दुर्ग सिटी कोतवाली दुर्ग थाना क्षेत्र का शातिर गुण्डा बदमाश है, जो वर्ष 1991 से लगातार अपराध घटित कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

उसके विरुद्ध कुल 47 अपराधों की जानकारी प्रस्तुत की गई। बबलू ईरानी उर्फ जाकिर हुसैन के आपराधिक गतिविधियों से जन साधारण को आतंकित, भयभीत एवं अशांति पूर्ण जीवन निर्वहन करने तथा लोगों में इतना भय एवं आतंक फैला दिया था जिसके कारण लोग उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने एवं साक्ष्य देने से डरने लगे । अनावेदक के अपराधिक कृत्यों से त्रस्त होकर जन सामान्य हेतु संचालित बस सेवा को बस संचालकों द्वारा बंद करने का फैसला लिया गया, जो लोक व्यवस्था एवं सुगम यातायात को प्रभावी तौर पर नुकसान पहुँचाने एवं उसके आपराधिक कृत्य से जन-साधारण में आकोश उत्पन्न होने के कारण लोक व्यवस्था बनाये रखना सम्भव नहीं हो पा रहा है।

इनके कृत्यों से सार्वजनिक जीवन तथा लोक व्यवस्था प्रभावित हुई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने लोगों को भयमुक्त तथा शांतिपूर्ण जीवन यापन करने के लिए अन्य कोई विकल्प न पाते हुये पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर अनावेदक बबलू ईरानी उर्फ जाकिर हुसैन पिता मुकद्दर अली के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3 उपधारा (2) के अंतर्गत 03 माह की कालावधि के लिए केन्द्रीय जेल, दुर्ग में निरुद्ध किये जाने हेतु दिनांक 26 अक्टूबर 2023 को आदेश पारित किया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE