LIVE UPDATE
जगदलपुर

ठेकेदार ने टंकी बनाने का ठेका लेकर किया फरार, ग्रामीणों को झेलनी पड़ी प्यास

जगदलपुर: परपा इलाके में पानी की टंकी बनाने का ठेका लेकर ठेकेदार मोहम्मद सद्दाम आलम फरार हो गया। ठेकेदार पर ठगी का आरोप लगाते हुए प्रार्थी रोहित कुमार तिवारी ने परपा थाने में मामला दर्ज कराया है। इस घटना के चलते ग्रामवासियों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार ने टंकी बनाने का ठेका लेकर किया फरार, ग्रामीणों को झेलनी पड़ी प्यास

ठेकेदार ने दिया था ठेका, सामान लेकर हुआ गायब

मध्य प्रदेश निवासी रोहित कुमार तिवारी, जो वर्तमान में केशलूर गुचागुडा में रहते हैं, ने पानी टंकी निर्माण का ठेका लिया था। इसके लिए उन्होंने फरवरी 2024 में बिहार निवासी मोहम्मद सद्दाम आलम को 4 लाख रुपये के अनुबंध पर ठेका दिया।
रोहित ने 3 लाख रुपये फोन पे, 25 हजार रुपये नगद, और 20 हजार रुपये के किराना व अन्य सामान दिए थे। उन्होंने काम में उपयोग के लिए सीमेंट, सरिया, कटर मशीन, गैस टंकी सहित कुल 2.36 लाख रुपये के उपकरण भी उपलब्ध कराए थे। ठेकेदार ने टंकी बनाने का ठेका लेकर किया फरार, ग्रामीणों को झेलनी पड़ी प्यास

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

काम अधूरा छोड़कर हुआ फरार

8 अगस्त को जब रोहित साइट पर पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि काम धीमी गति से चल रहा है। अगले दिन सुबह, जब वह दुबारा साइट पहुंचे, तो वहां का सारा सामान गायब था। ठेकेदार मोहम्मद सद्दाम आलम ने उनका विश्वास तोड़ते हुए सामान लेकर फरार हो गया और फोन भी बंद कर दिया। ठेकेदार ने टंकी बनाने का ठेका लेकर किया फरार, ग्रामीणों को झेलनी पड़ी प्यास

पुलिस ने दर्ज किया मामला

रोहित द्वारा दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सद्दाम आलम के खिलाफ धारा 316 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। ठेकेदार ने टंकी बनाने का ठेका लेकर किया फरार, ग्रामीणों को झेलनी पड़ी प्यास

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE