बाजार के गली,मोहल्लों में पहुंच गई निगम की टीम घूम रहे पशुओ को पकड़ने की कार्रवाई

NCG NEWS DESK दुर्ग:-रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने दुर्ग नगर निगम की टीम शहर में अपने संशाधनों के साथ घुमती रही, जहां भी आवारा मवेशी नजर आये उन्हें काऊ केचर वाहन में डालकर सीधे रिसाली गौठान व धमधा रोड स्थित नया गंज मंडी गौठान में छोड़ गया।मुख्य रूप से मार्केट क्षेत्र तथा अंदरूनी क्षेत्र की सड़कों के किनारे घूमने वाले मवेशियों को टारगेट किया गया। नगर निगम व्दारा क्षेत्र में घूमने वाले आवारा पशुओं की धरपकड़ निरन्तर की जा रही है। नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत निगम की टीम सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़ने का कार्य कर रही है।आज निरीक्षण कर पांच कंडील राम मंदिर के पास से हटरी बाजार,सदर बाजार के अलावा अन्य क्षेत्र से 19 मवेशियों को पकड़कर गौठान ले जाकर छोड़ा गया।
Read more:-BEO ऑफिस के क्लर्क की फंदे पर लटकी मिली लाश.. जांच में जुटी पुलिस
अतिक्रमण टीम ने बाजार क्षेत्रों में घूम रहे आवारा पशुओं की धरपकड़ की कार्यवाही की। साथ ही इंदिरा मार्केट एरिया में घूम रहे गाय और सांड को पकड़ने की कार्रवाई की।नगर निगम द्वारा पशुपालकों से अपने मवेशियों के चारा-पानी सहित समुचित व्यवस्था स्वयं करने एवम सड़कों पर आवारा नहीं छोड़ने की समझाइश दे रहे हैं।निगमायुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम के अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा को निर्देशित किया है कि निगम क्षेत्र में विचरण करने वाले आवारा पशुओं की धरपकड़ नियमित रूप से करें। इसके पूर्व निगम प्रशासन द्वारा रोका छेका अभियान के तहत पशु मालिकों को अपने मवेशी की सुरक्षा स्वंय करने तथा चारा पानी की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है।



















