LIVE UPDATE
धमतरीहमर छत्तीसगढ़

पेशाब करने से मना करना निगमकर्मी को पड़ा भारी, युवकों ने लाठी डंडों से पीट पीटकर किया घायल

NCG NEWS DESK धमतरी। जिले में बस स्टैंड के पास खुले में पेशाब करने मना करने पर दो युवकों ने लाठी डंडों में निगमकर्मी की पिटाई कर दी। मामले में दोनों पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुंच गए। मामला सिटी कोतवाली का हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम के कर्मचारी श्यामू सोना, गोविंद पात्रे और कुश नायक ओडीएफ प्लस के दौरान ड्यूटी कर रहे थे, तभी धमतरी शहर के रिसाईपारा पूर्व निवासी मो.शाहिल खान और मुदस्तर खान दोनों बस स्टैंड के पास स्थित आशियाना होटल के पास खुले में पेशाब कर रहे थे।

दोनों को निगम कर्मचारियों ने पेशाब करने से मना किया तो दोनों उससे गाली गलौज करने लगे और लाठी डंडों से मार मारकर घायल कर दिया। पता चलते ही आक्रोशित निगम के अधिकारी कर्मचारी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी कोतवाली में बड़ी संख्या में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे हैं। दूसरी ओर मो. शाहिल खान व मुदस्तर खान अपने साथ निगम कर्मचारियों द्वारा लाठी, चाकू लेकर मारपीट करने का आरोप लगाकर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। दोनों पक्षों की उपस्थिति से थाना में गहमा-गहमी का माहौल बन गया। माहौल खराब न हो इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना से बाहर निकालकर कार्रवाई में जुट गई है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE