नई दिल्ली: संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR की जांच अब दिल्ली पुलिस ने क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “इस केस की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी।” यह मामला गुरुवार को दर्ज हुआ था, जब संसद परिसर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विवाद हुआ। संसद में धक्का-मुक्की केस: क्राइम ब्रांच करेगी जांच, राहुल गांधी पर FIR दर्ज
संसद परिसर में धक्का-मुक्की का मामला
मामला उस समय गर्मा गया, जब संसद भवन के मकर द्वार के पास विपक्ष और एनडीए के सांसद एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिसमें बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत और पूर्व मंत्री प्रतापचंद्र सारंगी घायल हो गए।
बीजेपी ने राहुल गांधी पर शारीरिक हमला और उकसावे का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर संसद मार्ग थाने में राहुल गांधी के खिलाफ IPC की धारा 117, 115, 125, 131, 351 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की गई है। संसद में धक्का-मुक्की केस: क्राइम ब्रांच करेगी जांच, राहुल गांधी पर FIR दर्ज
क्राइम ब्रांच की जांच और बढ़ती मुश्किलें
अब क्राइम ब्रांच द्वारा जांच किए जाने के बाद, राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि यह कार्रवाई सत्ताधारी दल की राजनीतिक मंशा को दर्शाती है। संसद में धक्का-मुक्की केस: क्राइम ब्रांच करेगी जांच, राहुल गांधी पर FIR दर्ज
प्रियंका गांधी और विपक्ष का हमला
इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने BJP पर निशाना साधा। उन्होंने इसे सत्तापक्ष की हताशा का प्रतीक बताया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर आंबेडकर के अपमान के मुद्दे पर सशक्त विरोध किया जाएगा। संसद में धक्का-मुक्की केस: क्राइम ब्रांच करेगी जांच, राहुल गांधी पर FIR दर्ज
कानूनी लड़ाई को तैयार राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि वह कानूनी तौर पर इस मामले का सामना करने को तैयार हैं। कांग्रेस ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया है। संसद में धक्का-मुक्की केस: क्राइम ब्रांच करेगी जांच, राहुल गांधी पर FIR दर्ज