हेवी इंडस्ट्रीज की भूमिका और महत्व
हेवी इंडस्ट्रीज यानी भारी उद्योग भारत की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये उद्योग न केवल रोजगार के बड़े अवसर पैदा करते हैं, बल्कि देश के औद्योगिक और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में भी रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं। ऑटोमोटिव, ऊर्जा, एयरोस्पेस, रक्षा, और कई अन्य क्षेत्रों में हेवी इंडस्ट्रीज का योगदान अनिवार्य है। 2024 में, सरकार ने इन उद्योगों के लिए कई अहम योजनाएं शुरू कीं, जिनसे इनकी ग्रोथ को नई दिशा मिली। Year Ender 2024: हेवी इंडस्ट्रीज के लिए सरकार की पहल, भारत की विकास गाथा को दी रफ्तार
ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग के लिए पीएलआई स्कीम
क्या है योजना:
उन्नत ऑटोमोटिव तकनीक, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), और हाइड्रोजन ईंधन सेल में भारत की निर्माण क्षमता को बढ़ावा देने के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम लाई गई। इसका बजट ₹25,938 करोड़ है और यह वित्त वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक चलेगी। Year Ender 2024: हेवी इंडस्ट्रीज के लिए सरकार की पहल, भारत की विकास गाथा को दी रफ्तार
उपलब्धियां:
- ₹20,715 करोड़ का निवेश आकर्षित किया।
- 82 आवेदकों को मंजूरी दी गई।
- 1.4 लाख नौकरियों के सृजन की उम्मीद।
- ईवी और हाइड्रोजन कम्पोनेंट्स के लिए 13%-18% प्रोत्साहन।
फेम-II योजना: इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का भविष्य
क्या है योजना:
फेम-II योजना का उद्देश्य हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों के तेजी से उत्पादन और अपनाने को प्रोत्साहित करना है। ₹11,500 करोड़ के वित्तीय परिव्यय के साथ, यह योजना ई-वाहनों और चार्जिंग स्टेशनों के लिए मांग प्रोत्साहन प्रदान करती है।
उपलब्धियां:
- 16 लाख से अधिक ईवी को प्रोत्साहित किया।
- हजारों चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए।
- स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा दिया। Year Ender 2024: हेवी इंडस्ट्रीज के लिए सरकार की पहल, भारत की विकास गाथा को दी रफ्तार
पीएम ई-ड्राइव योजना: हरित गतिशीलता को बढ़ावा
सितंबर 2024 में लॉन्च की गई इस योजना का कुल बजट ₹10,900 करोड़ है।
उपलब्धियां:
- ₹600 करोड़ से अधिक के दावे प्रस्तुत।
- ई-बसों की खरीद और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार।
- हरित परिवहन को बढ़ावा देने पर केंद्रित। Year Ender 2024: हेवी इंडस्ट्रीज के लिए सरकार की पहल, भारत की विकास गाथा को दी रफ्तार
इलेक्ट्रिक पैसेंजर कार निर्माण योजना
भारत को ईवी मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए सरकार ने नई योजना शुरू की।
लक्ष्य:
- न्यूनतम ₹4,150 करोड़ का निवेश आकर्षित करना।
- तीन सालों में 25% घरेलू मूल्य संवर्द्धन सुनिश्चित करना। Year Ender 2024: हेवी इंडस्ट्रीज के लिए सरकार की पहल, भारत की विकास गाथा को दी रफ्तार
पीएम ई-बस सेवा योजना
यह योजना इलेक्ट्रिक बसों की तैनाती और संचालन को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई।
उपलब्धियां:
- ₹3,435 करोड़ का परिव्यय।
- 38,000 ई-बसों की खरीद और संचालन।
- शहरी गतिशीलता को बढ़ावा। Year Ender 2024: हेवी इंडस्ट्रीज के लिए सरकार की पहल, भारत की विकास गाथा को दी रफ्तार
बैटरी स्टोरेज के लिए पीएलआई स्कीम
एडवांस केमिकल सेल (ACC) निर्माण के लिए ₹18,100 करोड़ की योजना शुरू की गई।
लक्ष्य:
- 30 गीगावाट घंटा एसीसी विनिर्माण क्षमता।
- भारत को वैश्विक बैटरी निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करना। Year Ender 2024: हेवी इंडस्ट्रीज के लिए सरकार की पहल, भारत की विकास गाथा को दी रफ्तार