LIVE UPDATE
बलरामपुर

छत्तीसगढ़ : स्कूल में अश्लील डांस, प्राचार्य और शिक्षकों की हरकत से शिक्षा जगत शर्मसार, DEO ने दिए जांच के आदेश

बलरामपुर, वाड्रफनगर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। 12वीं कक्षा की छात्राओं के विदाई समारोह के दौरान प्राचार्य और शिक्षकों ने मर्यादा भूलकर अश्लील भोजपुरी गानों पर जमकर डांस किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं। छत्तीसगढ़ : स्कूल में अश्लील डांस, प्राचार्य और शिक्षकों की हरकत से शिक्षा जगत शर्मसार, DEO ने दिए जांच के आदेश

वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छात्राओं के मुताबिक, उनकी कक्षा का सिलेबस पूरा नहीं हुआ था, इसके बावजूद जबरन विदाई समारोह आयोजित कराया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य रामनाथ नायक और शिक्षक संतोष कुमार साहू ने छात्राओं के सामने अनुशासन तोड़ते हुए अश्लील डांस किया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस मामले का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे शिक्षा जगत में हलचल मच गई। छत्तीसगढ़ : स्कूल में अश्लील डांस, प्राचार्य और शिक्षकों की हरकत से शिक्षा जगत शर्मसार, DEO ने दिए जांच के आदेश

DEO ने दिए जांच के आदेश

घटना सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने तत्काल संज्ञान लिया और विद्यालय में जांच के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग अब दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। छत्तीसगढ़ : स्कूल में अश्लील डांस, प्राचार्य और शिक्षकों की हरकत से शिक्षा जगत शर्मसार, DEO ने दिए जांच के आदेश

शिक्षा संस्थानों में अनुशासनहीनता पर उठे सवाल

इस घटना ने सरकारी स्कूलों में अनुशासन और नैतिकता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। छात्राओं के सामने इस तरह की अश्लील हरकतें न केवल शिक्षकों की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि शिक्षा प्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाती हैं। छत्तीसगढ़ : स्कूल में अश्लील डांस, प्राचार्य और शिक्षकों की हरकत से शिक्षा जगत शर्मसार, DEO ने दिए जांच के आदेश

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE