LIVE UPDATE
विदेश

मातम में बदली शादी की खुशियां, गैस सिलेंडर फटने से तीन बच्चों की मौत; मकान की छत उड़ी

NCG NEWS DESK भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में आज उस समय शादी का वातावरण गम में बदल गया, जब एक सिलेंडर में विस्फोट होने से परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई।

गोरमी पुलिस सूत्रों ने बताया कि दले का पुरा गांव में हुए इस हादसे में चार लोग घायल हैंं, जिन्हें गंभीर अवस्था में ग्वालियर रेफर किया गया है। जिस घर में हादसा हुआ, वहां परिवार में छोटे बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत उड़ गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में सिलेंडर में लीकेज के कारण ही हादसा होना माना जा रहा है, लेकिन घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि स्थानीय निवासी अखिलेश कडेरे के छोटे बेटे का 22 जून को विवाह है। इसी के लिए उनके बेटी भी आई हुई थी। इसी दौरान आज सुबह श्री कडेरे की बड़ी बहू मीरा नाश्ता बना रही थी। इसी समय गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण विस्फोट हो गया। हादसे में परिवार के बच्चों कार्तिक (4), भावना (10) और परी (4) की जान चली गई। वहीं अखिलेश कडेरे (50), उनकी पत्नी विमला (45), बहू मीरा (30) और बेटी पूजा घायल हैं। फिलहाल यह पता किया जा रहा है कि धमाका किस वजह से हुआ। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE