जगदलपुर नगर निगम में भारी हंगामा: महापौर ने महिला पार्षद से कहा- “तेरी औकात दिखाता हूं”, कांग्रेस ने फूंका पुतला

जगदलपुर: जगदलपुर नगर निगम में भारी हंगामा: महापौर ने महिला पार्षद से कहा- “तेरी औकात दिखाता हूं”, कांग्रेस ने फूंका पुतला, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर नगर निगम की सामान्य सभा में मंगलवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब महापौर संजय पाण्डेय ने एक वरिष्ठ महिला पार्षद पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। दलपत सागर के मुद्दे पर चल रही बहस के दौरान महापौर ने कांग्रेस पार्षद कोमल सेना से कहा, “आओ तुम्हें तुम्हारी औकात दिखाता हूं।” इस टिप्पणी के बाद सदन में भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के बीच जमकर नोकझोंक हुई, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हो गई। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाद में महापौर का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।
जानकारी के अनुसार, निगम की बैठक में ऐतिहासिक दलपत सागर की समस्याओं को लेकर एक डिबेट का आयोजन किया गया था। इसी चर्चा के दौरान महापौर संजय पाण्डेय और निगम की उप नेता प्रतिपक्ष व संजय गांधी वार्ड की पार्षद कोमल सेना के बीच तीखी बहस छिड़ गई। सूत्रों के मुताबिक, महापौर ने कोमल सेना पर 40 लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया और इसी क्रम में उन्हें “औकात” दिखाने की बात कह दी।जगदलपुर नगर निगम में भारी हंगामा: महापौर ने महिला पार्षद से कहा- “तेरी औकात दिखाता हूं”
महापौर की इस टिप्पणी पर कोमल सेना ने भी तीखा पलटवार किया। उन्होंने हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं सफिरा साहू का जिक्र करते हुए सवाल किया कि अगर वह इतनी ही भ्रष्ट थीं तो भाजपा ने उन्हें पार्टी में क्यों शामिल किया? इस पर महापौर संजय पाण्डेय ने जवाब दिया कि कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं होता, इसलिए वे भाजपा में शामिल हो रही हैं।जगदलपुर नगर निगम में भारी हंगामा: महापौर ने महिला पार्षद से कहा- “तेरी औकात दिखाता हूं”
इस बयानबाजी के बाद सदन का माहौल पूरी तरह गरमा गया। कांग्रेस के पार्षद उग्र हो गए और दोनों दलों के पार्षदों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिससे सदन की कार्यवाही को रोकना पड़ा।जगदलपुर नगर निगम में भारी हंगामा: महापौर ने महिला पार्षद से कहा- “तेरी औकात दिखाता हूं”
घटना के बाद, नाराज कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पहुंचे, जहां उन्होंने महापौर संजय पाण्डेय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। इस घटना ने जगदलपुर नगर निगम में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।जगदलपुर नगर निगम में भारी हंगामा: महापौर ने महिला पार्षद से कहा- “तेरी औकात दिखाता हूं”



















