हमर छत्तीसगढ़

मस्जिद के इमाम ने की बच्चे से कुकर्म की कोशिश

NCG NEWS DESK रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की के एक गांव में मस्जिद के इमाम पर कुकर्म की कोशिश का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर इमाम अब्दुल सलाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस कोर्ट में आज बच्चे का बयान भी दर्ज कराने जा रही है। अब्दुल सलाम के पास ये बच्चा पढ़ने जाता था। बच्चे के घरवालों का आरोप है कि बीती 15 मई को बच्चा इमाम के पास पढ़ने गया था। इसके बाद वो अचानक घर लौट आया और कई दिन तक सहमा हुआ दिखा। जब उसे घरवालों ने अब्दुल सलाम के पास पढ़ने के लिए फिर भेजने की कोशिश की, तो बच्चे ने मना कर दिया। इसके बाद घटना का भेद खुला।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बच्चे ने जब फिर इमाम के पास जाने से इनकार कर दिया, तो घरवालों ने उससे इसकी वजह पूछी। बच्चे ने आरोप लगाया है कि 15 मई को जब वो अब्दुल सलाम के पास पढ़ने गया था, तो वो उसे कमरे में ले गया। वहीं, उसने बच्चे को पकड़ लिया और उससे कुकर्म की कोशिश की। बच्चा इसपर चीखने-चिल्लाने लगा। जिसके बाद आरोपी इमाम डर गया। उसने बच्चे को छोड़ दिया। बच्चा इसपर भागा और अपने घर आ गया। बच्चा इतना डर गया था कि उसने खुद के साथ हुई घटना की जानकारी भी घरवालों को पहले नहीं दी। बाद में पता चलने पर बच्चे के घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी।

England Vs Afghanistan World Cup : वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा उलटफेर अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त

रुड़की की सिविल लाइंस कोतवाली में अब्दुल सलाम के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वो बिझौली का रहने वाला है। पुलिस को अभी जांच में ये भी पता चला है कि गांव के कुछ लोगों ने इस मामले में समझौता कराने की भी कोशिश की। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए इमाम को कुकर्म की कोशिश की धाराओं में धर दबोचा। बच्चे का कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाने के बाद अब्दुल सलाम को इस मामले में कड़ी सजा होने के आसार हैं।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज