LIVE UPDATE
भारत

आतंकियों की मदद कर रहा था DSP, अपने ही अफसरों को फंसाया; खुलासे से कश्मीर में मचा हड़कंप

NCG NEWS DESK श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सुरक्षा बल आतंकियों के सफाये में जुटे हुए है। वहीं दूसरी तरफ एक खुलासे ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी शेख आदिल मुश्ताक को आतंकवाद के एक आरोपी से रिश्तों का आरोप लगा है। आरोप है कि मुश्ताक ने आतंकवाद के आरोपी की गिरफ्तारी से बचने में मदद की थी।

इस मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी को ही फंसाने की कोशिश की थी। गुरुवार को शेख आदिल के घर जब पुलिस पहुंची तो वह कूदकर भागने लगे, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया। वहीं हाल ही में अनंतनाग में एक सप्ताह तक मुठभेड़ चली थी और उसमें कई जांबाज अफसर शहीद हो गए थे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

गिरफ्तारी के बाद शेख आदिल को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां उसे 6 दिन की हिरासत में रखने का आदेश दिया गया। सूत्रों का कहना है कि आतंकवाद के आरोपी के फोन की जांच से यह पता चला कि शेख आदिल मुश्ताक लगातार उसके संपर्क में बने हुए थे। आतंकी को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था और फिर लंबी जांच के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ। एक सीनियर पुलिस अधिकारी का इस तरह आतंकवादी से ताल्लुक रखना और मदद करना हैरान करने वाला है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि डीएसपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ तकनीकी सबूत मिले हैं और पैसों के लेनदेन की बात भी पता चली है। अधिकारी ने कहा कि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कैसे आदिल शेख ने आतंकवादी की मदद की। वह कैसे एक पुलिस अधिकारी को ही फंसाने में जुटे थे, जो आतंकी फंडिंग के केसों की जांच कर रहे थे। इसके लिए एक झूठी शिकायत भी आदिल की ओर से तैयार कराई गई थी।

पुलिस का कहना है कि आदिल ने आरोपी से 5 लाख रुपए भी लिए थे। वह आतंकवादी मुजम्मिल जहूर के साथ लगातार संपर्क में थे, जिसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एक बैंक खाता खुलवाया था ताकि लश्कर की फंडिंग मैनेज कर सके।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE