LIVE UPDATE
भारत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव, छावनी में तब्दील हुई दिल्ली

NCG NEWS DESK New Delhi :-

आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, “हमने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसके अलावा आप कार्यकर्ताओं को भी विरोध करने की इजाजत नहीं दी गई है, ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति ना बिगड़े।” दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी अपनी तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा, “सुरक्षा कारणों की वजह से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और सेन्ट्रल सेक्रटरी मेट्रो स्टेशन के प्रवेश व निकास द्वार को अगले आदेश तक बंद रखने को कहा गया है।” पुलिस अधिकारी ने कहा, “आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।”

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
वकीलों के 245 अवैध चैंबर चिह्नित, हाई कोर्ट के आदेश पर नगर निगम की कार्रवाई
वकीलों के 245 अवैध चैंबर चिह्नित, हाई कोर्ट के आदेश पर नगर निगम की कार्रवाई
October 25, 2026
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम ने वकीलों के 245 अवैध चैंबर चिह्नित किए। ध्वस्तीकरण पहुंचने पर वकीलों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्रैफिक पुलिस ने भी यात्रियों को कमाल अतातुर्क मार्ग, सफदरजंग रोड, अकबर रोड और तीन मूर्ति मार्ग के रूटों पर जाने से बचने की हिदायत दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “अगर संभव हो तो यात्री इन रूटों का इस्तेमाल ना करें। इसके अलावा हो सके तो निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक वाहनों का ही इस्तेमाल करें।” उन्होंने कहा, “आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्री अपना ट्रैवल प्लान करें।” अधिकारी ने आगे कहा, “आम जनता और मोटर चालक धैर्यपूर्वक ट्रैफिक नियमों का पालन करें।”

बता दें कि सुरक्षा व्यवस्था के यह प्रबंध दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय के उस बयान के बाद किया गया है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव करने का ऐलान किया था। उनके इस ऐलान के बाद से दिल्ली पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी है। जगह-जगह अर्धसैनिक बलों को भी तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा मंत्री ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन भी करने का ऐलान किया है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट ने 28 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
October 25, 2026
लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE