फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ट्रेलर रिलीज, अक्षय-टाइगर के एक्शन ने मचाया धमाल

NCG NEWS DESK Mumbai :-
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तीन मिनट 31 सेकंड के इस ट्रेलर में सिर्फ एक्शन देखने को मिला।फिल्म के टीजर और गाने सामने आने के बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में दर्शक बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। इसमें टाइगर और अक्षय की जोड़ी धूम मचाती दिख रही है। बड़े मियां छोटे मियां के इस तीन मिनट 31 सेकंड के ट्रेलर में कभी पठान की झलक मिलती है तो कभी वॉर की और कहीं जॉन विक भी दिखने लगता है और तो और अक्षय कुमार ने तो सूर्यवंशी की यादें ही ताजा कर दी हैं।
https://www.instagram.com/reel/C49_J16gVG7/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

अगर टाइगर श्रॉफ की बात करें तो उनकी किक और एक्शन हमेशा वैसे ही लगता है, जैसा पहली फिल्म में था। कुल मिलाकर अली अब्बास जफर ने ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कतरनों के जरिये ऐसी फिल्म बनाने की कोशिश की है जिसे वह ब्लॉकबस्टर बनाना चाहते हैं। यही नहीं, फिर बड़े मियां छोटे मियां में देशभक्ति रस भी रखा गया है।
इस दिन रिलीज होगी फ़िल्म

फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर 10 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी









