LIVE UPDATE
जशपुरहमर छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराते हुए पलटा….

NCG NEWS DESK: जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल से कुछ दूरी पर एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के तौर पर ट्रक के आसपास बैरिकेड लगा दिए। मामले के बारे में आसपास के लोगों ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8 बजे के लगभग दो ट्रक गीदम रोड से डिमरापाल की ओर आ रही थी।

तभी अचानक डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से कुछ दूर पहले अशोका लीलैंड के पास दोनों ट्रक एक साथ निकलने के चक्कर में एक ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क पर पलट गया। घटना के तत्काल बाद परपा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो मार्ग को अवरूद्ध होने से पहले ही स्टाफ की तैनाती करते हुए मार्ग को जाम होने से बचा लिया। साथ ही दूसरे वाहन फंस न जाए, इसलिए सुरक्षा के तौर पर बैरिकेड लगा दिए गए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE