LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़दुर्ग

महतारी वंदन योजना की आड़ पर महिलाओं को ठगने का काम शुरु, फॉर्म पर दस्तख़त करने के नाम पर कर रहे हैं ठगी

NCG NEWS DESK DURG :-

जिले में महतारी वंदन योजना की आड़ में गांव की गरीब महिलाओं को ठगने का काम शुरु हो चुका है. आरोप है कि महतारी वंदन योजना के फॉर्म पर दस्तख़त करने के नाम पर 20-  20 मांगे जा रहे हैं. पैसे मांगे जाने की खबर जब बीजेपी के नेताओं को लगी तो उन्होने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस तरह से पैसे की मांग करना महत्वाकांक्षी योजना को पलीता लगाना है. जिले में इन दिनों तेजी से महतारी वंदन योजना का फार्म भरा जा रहा है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पार्षद पर आरोप 

ग्रामीणों और बीजेपी से जुड़े नेताओं का आरोप है कि एक महिला पार्षद आवेदन पर साइन करने के नाम पर पैसे की मांग कर रही है. मीडिया ने जब आरोपी पार्षद से इस संबंध में बात की तो उनका कहना था कि वो किसी से पैसे नहीं ले रही हैं लोगों का आरोप गलत है. पीड़ितों की शिकायत पर बीजेपी के नेताओं ने जोन आयुक्त से इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. प्रदेश में एक मार्च से महतारी वंदन योजना का लाभ लोगों को मिलने लगेगा.

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में सेंध

 महतारी वंदन योजना के तहत हर महिला के खाते में सरकार एक हजार रुपए देने जा रही है. विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी ने इस बात की गारंटी दी थी. सरकार ने योजना का फॉर्म भरवाने के लिए बड़े पैमाने पर अफसरों की तैनाती की है. कलेक्टर से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तक को इस काम में लगाया है. खुद सीएम साय ने कहा है कि योजना का लाभ सभी हितग्राही महिलाओं को मिल सके इसकी व्यवस्था अधिकारी करें. सीएम ने कलेक्टर को ये भी निर्देश दिए हैं कि वो योजना के भरे जा रहे फॉर्म और प्रक्रिया की मॉनिटिंग भी करें.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE