युवक ने 32 कैलिबर पिस्टल से खुद को मारी थी गोली

NCG NEWS DESK BHOPAL :-
कोलार में दसवीं के छात्र के सुसाइड के मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है। पुलिस ने सुसाइड वेपन को बरामद कर लिया है। 32 कैलिबर की पिस्टल आखिर कहां से युवक के हाथ तक पहुंची, जिससे उसने सुसाइड कर लिया। इसकी जांच के लिए बैलिस्टिक जांच करने के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिजनों के बयान पुलिस ने अभी दर्ज नहीं किए हैं।
पड़ोसी बोले-पढ़ाई की टेंशन हो सकती है वजह
युवक की पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया है। वहीं पुलिस ने पड़ोसियों से भी चर्चा की है। उन्होंने बताया कि युवक काफी भावुक प्रवृत्ति का था। सुसाइड की वजह पढ़ाई का टेंशन हो सकता है। खुदकुशी करने से पहले छात्र ने अपने पिता को सॉरी पापा का मैसेज किया था। पिता ने फोन करके पूछा कि क्या हुआ तो बोला कि गलती से मैसेज चला गया। पिता ने कहा कि अकेले में मत रहना।
इस बीच युवक ने गोली मार कर खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है की जांच जारी है और यह पता चला है कि घर में पहले से ही पिस्तौल थी। यानी कि युवक के पास जानकारी थी कि सुसाइड करने के लिए घर पर हथियार है। इस पर भी परिजनों से पूछताछ की जाएगी।
ये भी पढ़े :-



















