बालोदहमर छत्तीसगढ़

पत्नी के चरित्र पर था शक, पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या….

NCG NEWS DESK बिलासपुर : बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवी नवागांव में एक व्यक्ति ने अपने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और खुद थाने पहुंचकर उसने सच्चाई बताई। जब व्यक्ति थाने पहुंचा तो कोई विश्वास नहीं कर रहा था लेकिन असलियत जानकर सब के होश उड़ गए। दरअसल, महिला का नाम झमित निषाद है वहीं उसके हत्यारे पति का नाम देवधर निषाद बताया जा रहा है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने कुछ दिनों पूर्व अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना में बाद थाना पहुंचने के साथ ही पुलीस हत्यारे पति को लेकर गांव पहुंची। जहां पर अब आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से गांव के लोग सकते में हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रस्सी से गला घोट दिया

पुलिस ने बताया कि रात को हत्या करने के बाद बेसुध हालत में पति थाने जा रहा था इसी दौरान पेट्रोलिंग वाहन ने उसे देखा और पूछा तो पूरा किस्सा आरोपी पति ने बताया। फिर उसे पेट्रोलिंग टीम अपने साथ थाना ले गई और घटनास्थल पर पहुंची।

कुछ दिनों से चल रहा था विवाद

ग्रामीणों की माने तो कुछ समय से विवाद चल रहा था जिसके कारण दोनों के बीच तनातनी थी। दरअसल पति देवघर अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। जिसके बाद से लड़ाई झगड़े का यह मामला थाने तक जा पहुंचा था और बीते रात लड़ाई इतनी बड़ी की महिला झमित निषाद की हत्या ही कर दी गई।

BJP के इस नेता ने किया बड़ा दावा...दल-बदल की सियासत पर कांग्रेस बीजेपी आमने -सामने

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज