LIVE UPDATE
भारत

सात नवजात बच्चों की कातिल निकली ये नर्स, दूध पिलाकर सुला दी मौत की नींद

NCG NEWS DESK नई दिल्ली| इंग्लैंड से एक दिल दहलाने वाल मामला सामने आया है। जहां एक नर्स ने सात नवजातों की हत्या कर दी है। दरअसल, भारतीय मूल के व्यक्ति पेशे से एक बाल रोग विशेषज्ञ हैं, जिनका जन्म ब्रिटेन में ही हुआ है। उन्होंने अदालत में नर्स को दोषी ठहराने में मदद की। नर्स पर आरोप है कि उसने दूध पिलाकर और जहर देकर 13 शिशुओं की जान लेने की कोशिश की थी, जिस वजह से सात शिशुओं की मौत हो गई थी।

33 वर्षीय लेटबी को मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट की जूरी द्वारा सात नवजात शिशुओं की हत्या का दोषी पाया गया और छह अन्य शिशुओं से संबंधित हत्या के प्रयास के सात मामलों में भी दोषी पाया गया। उसे सोमवार को इसी अदालत में सजा सुनाई जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

एक साल में 7 नवजातों की ली जान

कोर्ट के आदेश के बाद डॉ जयराम ने एक साक्षात्कार दिया। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि चार-पांच ऐसे हैं, जो अब स्कूल जाने की स्थिति में आ गये हैं लेकिन नहीं जा पाते। उन्होंने कहा कि 2015 से 2016 के बीच में उसने हत्याएं की। जब तीन हत्यायें हो गई तब जाकर पहली बार चिंता व्यक्त की गई। विशेषज्ञों से इस संबंध में कई बार बैठक की गई। 2017 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ट्रस्ट ने डॉक्टरों को पुलिस से मिलने की अनुमति दी। पुलिस को हमने अपनी परेशानी बताई। 10 मिनट बाद ही पुलिस को मामला समझ आ गया था।

ऐसे सामने आया मामला

चेस्टर में काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल के डॉ. रवि जयराम ने कहा कि अगर नर्स लुसी लेटबी पर पहले ध्यान दिया गया होता और पुलिस को जल्द ही सतर्क कर दिया गया होता तो हम शायद कुछ शिशुओं की जान बचा सकते थे। 33 वर्षीय लेटबी को मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट की जूरी द्वारा सात नवजात शिशुओं की हत्या का दोषी पाया गया और छह अन्य शिशुओं से संबंधित हत्या के प्रयास के सात मामलों में भी दोषी पाया गया।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE