दंतैत हाथियों ने एक बार फिर दी दस्तक, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

NCG NEWS DESK Balod :-
प्रदेश के बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक के वनांचल क्षेत्रों में एक दंतैल हाथी ने बीते रात दस्तक दिया है. जिसके कारण वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत नजर आने लगा है, क्योंकि हाथी ग्रामीण अंचल से लगे जंगल में विचरण कर रहा है। हालांकि दंतैल हाथी के आने से जन हानि नहीं हुई लेकिन विचरण कर नैकुरा के एक किसान के खेत को पार कर धान के फसल को नुकसान पहुँचाया है. वहीं वन विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते कोतवाल के माध्यम से मुनियादी करवाया जा रहा है, और हाथी विचरण क्षेत्र में आने जाने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
इन जगहों पर अलर्ट जारी
वनांचल क्षेत्रों में वर्तमान समय में महुआ फुल संचयन का काम जोरों पर है जिसके लिए ज्यादातर ग्रामीण रात के अंधरे में महुआ बीने के लिए जाते है. जिसके कारण वन विभाग सकते में है, क्योंकि अधिकांश ग्रामीणों को हाथी आने की जानकारी नहीं है लेकिन वन विभाग द्वारा हाथी विचरण क्षेत्र में मुनियादी और पेट्रोलिंग वाहन के माध्यम से वन कर्मियों की टीम निगरानी बरतने में लगी हुई है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दंतैल हाथी का वर्तमान लोकेशन गुरुर वन परिक्षेत्र स्थित कक्ष क्रमांक 26 विचरण क्षेत्र के आधार पर विभिन्न ग्राम धानापुरी,ओडेनाहीह,चुल्हापथरा,मंगचुवा, नगझर, गोटाटोला,अंगद फॉर्म, करियाटोला, हितेकसा, रूपुटोला, कोसमी, नाहंदा, कपरमेटा, कोसमी से मंगचुवा पेटेचुवा, सियादेवी मंदिर, कांडे, बरही, नर्रा, नारागांव, किनारगोंदी, बरहीपारा को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
ये भी पढ़े :-



















