LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़दुर्ग

ओयो एप्प से संचालित दो होटलो को किया गया सील

NCG NEWS DESK BHILAI :-

निगम भिलाई के आवासीय क्षेत्र में ओयो एप्प के आड़ में चल रहे होटल कारोबार के दो भवनो पर शिवाजी नगर क्षेत्र में सील बंद की कार्यवाही की गई। विधायक रिकेश सेन के नेतृत्व में निगम टीम ओयो पंजीयन एप्प के माध्यम से इवनिंग स्टार इन एवं सिटी टावर इन के नाम से सड़क 6 में दो भवनो को सील बंद किया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वार्ड 14 शिवाजी नगर क्षेत्र के लोगो ने शिकायत दर्ज कराया गया था कि आवासीय क्षेत्र के दो भवनो में ओयो एप्प के माध्यम से होटल व्यवसाय के नाम पर अनैतिक कार्य संचालित किये जा रहे है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए निगम एवं पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।

निगम के अधिकारियों ने भवन मालिक बजरंग यादव एवं आकाश कुमार यादव से भवन के अनुज्ञा पत्र, गुमस्ता लाईसेंस, संपत्तिकर रसीद, दुकान स्थापना, होटल पंजीयन आदि आवश्यक सरकारी दस्तावेज मौके पर दिखाने की मांग की भू-स्वामी द्वारा दस्तावेज दिखाने में असमर्थता व्यक्त करने पर पुलिस प्रशासन ने भवन को खाली कराये जाने के बाद निगम के तोड़फोड दस्ता ने भवन में ताला लगाकर सील चपड़ा किया।

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE