LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़कवर्धा

झाड़-फूंक की आड़ में ढोंगी बाबा ने किया बलात्कार, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

NCG NEWS DESK Kawardha :-

झाड़-फूंक की आड़ में एक बाबा ने 19 वर्षीय युवती से रेप किया है. युवती के परिजनों ने सिटी कोतवाली थाना में इस मामले की शिकायत की. मामले को गंभीर से लेते हुए आरोपी बाबा कृष्णा जायसवाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दरसअल, पीड़ित युवती राजनांदगांव जिले की रहने वाली है. कई दिनों से युवती के सिर में दर्द हो रहा था. इलाज कराने के बावजूद भी सिर का दर्द ठीक नहीं हो रहा था. वहीं युवती को झाड़ फूंक करने वाले एक बाबा के बारे में जानकारी मिली तो पीड़िता अपनी सहेली के साथ बाबा के पास पहुंची. जहां आरोपी बाबा युवती को एक कमरे में ले गया. जहां बाबा ने युवती को एक गिलास पानी पिलाया. उसके बाद युवती बेहोश हो गई. जिसके बाद कृष्णा जायसवाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

दो घंटे बाद युवती को होश आया तो उसके कपड़े बिखरे हुए थे. जहां युवती को आशंका हुई कि उसके साथ बाबा ने बेहोशी की हालत में अनाचार किया है. आनन-फानन में युवती ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. जहां परिवार के सदस्यों ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी और उसके बाद आरोपी बाबा के खिलाफ़ मामला दर्ज कराया.

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE