LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

बेरोजगार युवकों ने भत्ता नहीं रोजगार चाहिए के नारे लगते हुए रोजगार की मांग को लेकर B.ED –D.ED संघ ने राजधानी में किया प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठी..

Unemployed youths protested in the capital for the demand of employment by raising slogans that unemployed youths want employment, not allowance, police lathi-charged..

NCG DESK NEWS रायपुर,  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी स्कूलों में खाली पड़े पदों पर शिक्षकों की भर्ती की मांग को लेकर लगभग 10,000 टीचिंग जॉब के इच्छुक उम्मीदवारों ने प्रदर्शन किया। वे रविवार को रायपुर के ऐतिहासिक सरोवर बूढ़ा तालाब पहुंचे। पुलिस ने जब बीएड और डीएड उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोकने का प्रयास किया तो वह नहीं रुके, जिसके बाद पुलिस ने हल्के बल प्रयोग करते हुए अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया।

यह भी पढ़े:-जेल में बंद 44 कैदी HIV पॉजिटिव.. 1 महिला कैदी भी शामिल..रिपोर्ट सामने आते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

रायपुर एडिशनल एसपी ने कहा कि बीएड, डीएड एसोसिएशन ने बुढातालाब क्षेत्र में धरने की अनुमति मांगी जो 100 लोगों के लिए था, लेकिन 1000 लोग जमा हो गए। हमने उन्हें विरोध खत्म करने के लिए कहा, एक समूह ने विरोध खत्म कर दिया लेकिन दूसरे ने जारी रखा और पुलिस के साथ हाथापाई की। बल या लाठीचार्ज का कोई इस्तेमाल नहीं हुआ, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बस खदेड़ दिया है।

यह भी पढ़े:-BREAKING NEWS: 2 गुटों के बीच हिंसक झड़प, सीएम ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, पूरा गांव छावनी में तब्दील

बेरोजगार युवकों ने ‘भत्ता नहीं रोजगार चाहिए’ के नारे लगाए। इस मामले में पुलिस ने कुछ युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने युवाओं पर की गई इस पुलिसिया कार्रवाई का विरोध करते हुए कोतवाली थाने का घेराव किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष समेत लगभग 100 कार्यकर्ता एक घंटे से ज्यादा समय तक कोतवाली थाने में मौजूद रहे।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE