LIVE UPDATE
भारतराजनीति

राज्यसभा में देश तोड़ने की बात पर हंगामा, अपने ही सांसद पर बरसे खड़गे, पीयूष गोयल बोले-कांग्रेस माफी मांगे

NCG NEWS DESK NEW DELHI :-

राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्र विभाजन के बयान पर कांग्रेस को देशवासियों, देश और सदन से माफी मांगनी चाहिए। गोयल ने सदन में सुबह कहा कि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के एक उपमुख्यमंत्री के भाई एवं दूसरे सदन के सदस्य राष्ट्र विभाजन की बात कर रहे हैं और उन्होंने इस संबंध में मीडिया में बयान दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोयल ने कहा , “सदन के सदस्य संविधान और देश की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता बनाए रखने की शपथ लेते हैं। कांग्रेस नेता का यह बयान इस शपथ का उल्लंघन है‌। इस संबंध में कार्रवाई की जानी चाहिए।” उन्होंने कहा कि राष्ट्र विभाजन के बयान पर कांग्रेस को स्पष्टीकरण जारी करना चाहिए तथा इसकी कड़ी निंदा करनी चाहिए। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राष्ट्र की एकता, संप्रभुता और अखंडता पर खतरे को कभी भी सहन नहीं किया जा सकता। कांग्रेस पार्टी देश तोड़ने की बात कभी सहन नहीं करेगी।

भारत कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक है और इसे कोई भी नहीं तोड़ सकता। खड़गे ने कहा कि बयान देने वाले नेता ने कहा है कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा है। इसलिए इस मामले की जांच की जानी चाहिए।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है तथा इससे ऊपर कोई भी नहीं है। सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि इस मुद्दे पर पूरे सदन को एकजुट होना चाहिए और यह संदेश देना चाहिए कि राष्ट्रीय मुद्दे पर यह सदन एक है।

ये खबर भी पढ़ें…
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
जनजातीय गौरव दिवस के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाई टीम, नेताम-कश्यप संयोजक
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों के लिए संयोजक, सहसंयोजक और सदस्य नियुक्त किए। रामविचार नेताम, केदार कश्यप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE