
NCG NEWS DESK MADHYAPRADESH :-
प्रॉपर्टी डीलर को डरा धमका कर 40 हजार रुपए रिश्वत लेने वाले हेड कॉन्सटेबल को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसपी ने हेड कॉन्सटेबल को निलंबित कर दिया है।

गुरुवार रात जिस हेड कॉन्स्टेबल को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है, वह प्रॉपर्टी डीलर को 20 दिन से धमका रहा था। कभी घर जाकर, तो कभी फोन पर उनसे एक लाख रुपए की डिमांड करता। कहता था कि अगर रुपए नहीं दिए, तो 420 में केस बनाकर अंदर कर देगा।
बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर संदीप यादव के खिलाफ शराब कारोबारी राजेंद्र जायसवाल ने गोरा थाने में शिकायत की थी। इसी शिकायत को रफा-दफा करने के बदले गोरा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल उर्मिलेश ओझा रुपए की डिमांड कर रहा था। बाद में रिश्वत की रकम 50 हजार, फिर 40 हजार रुपए तय हुई।

जिसके बाद संदीप यादव ने इसकी शिकायत लोकायुक्त विभाग से कर दी। गुरुवार रात 7.30 बजे गोरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक उर्मिलेश (रेड जैकेट में) को लोकायुक्त ने घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। साथी हेड कॉन्स्टेबल राजेश गौतम थाने से भाग गया। शुक्रवार को हेड कॉन्स्टेबल उर्मिलेश को जबलपुर एसपी ने निलंबित कर दिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
ये भी पढ़े :-










