LIVE UPDATE
दुर्गहमर छत्तीसगढ़

थाने में जब्त सामान पर करते थे हाथ साफ…दो आरक्षकों को SP ने किया निलंबित…

NCG NEWS DESK भिलाई। शहर में देर रात चोरी की घटना को अंजाम देने वालों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। रात में तीन आरोपियों ने एक आटो लेकर भट्ठी थाना परिसर में घुसे और दो टन लोहे को ब्लूम को लोडकर वहां से चलते बने।

हैरानी की बात तो यह है कि घटना के समय थाना में पूरा स्टाफ मौजूद था। लेकिन किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी हुई कि कैंप-2 के विजय कबाड़ी के पास प्लांट का लोहा बेचा गया है, तब पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद इस मामले से पर्दा उठा कि चोरी का माल भट्ठी थाना का है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस ने इस मामले में कैंप-2 निवासी विजय कबाड़ी उर्फ विजय चंद्राकर और लोहा चोरी करने वाले शारदा पारा कैंप-2 निवासी निलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। निलेश के साथ दो और भी लोग चोरी करने के लिए गए थे, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। उक्त घटना में पुलिस कर्मियों की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने भट्ठी थाना में पदस्थ दो सिपाही राजेंद्र बंसोड़ और मुरली मनोहर सोनी को निलंबित कर दिया है।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव-

एसपी ने आदेश में लिखा है कि इन दोनों सिपाहियों का आचरण संदिग्ध था। भट्टी थाना में जब्ती का ढेर सारा माल कबाड़ी के पास खपाया जा चुका है। इस बार भी इसे खपाने की नीयत से ही वहा से उठाया गया था, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी लग गई। इस मामले में भट्टी थाना के सिपाहियों की ही भूमिका संदिग्ध थी। थाना में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को जब्त लिया गया है और उसके आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही आरोपितों के काल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE