LIVE UPDATE
भारत

चलती बाइक और दोनों हाथ में पिस्टल… लड़की की स्टंटबाजी का VIDEO VIRAL

NCG NEWS DESK पटना ; सोशल मीडिया पर बिहार के पटना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की पिस्टल के साथ बाइक पर स्टंट करती नजर आ रही है. उसके दोनों हाथों में असलहे हैं. वह चलती बाइक पर उन्हें हवा में लहरा रही है. वीडियो पटना के मरीन ड्राइव का बताया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है.

पटना के सेंट्रल एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि हमने बाइक की पहचान कर ली है. नंबर के आधार पर जांच-पड़ताल जारी है. जल्द ही एक्शन लिया जाएगा. वीडियो मरीन ड्राइव के नाम से प्रसिद्ध जेपी गंगा पथ का है. पुलिस इस बात का भी पता लगाएगी कि क्या लड़की जो हथियार लहरा रही थी वो असली है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

चलती बाइक पर खड़ी होकर पिस्टल लहराते दिखी लड़की

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चलती बाइक पर एक लड़की खड़ी होकर पिस्टल लहरा रही है. वहीं, उसका साथी  बाइक चला रहा है. लड़की बेखौफ होकर दोनों हाथों से हवा में हथियार लहरा रही है. बगल में चल रहा कोई शख्स उसका वीडियो बना रहा है.

फिलहाल, पुलिस ने स्टंटबाजों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. नंबर प्लेट पर लिखे बाइक नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में जुटी हुई है.

गौरतलब है कि इससे पहले मरीन ड्राइव पर एक और लड़की का हथियार लहराते वीडियो वायरल हुआ था. सोशल मीडिया पर उसने खुद का नाम ‘हंटर क्वीन’ रखा था. पटना पुलिस ने उसपर 30 हजार जुर्माना लगाया था. हालांकि, जांच में वीडियो में लड़की के हाथ में दिख रहा हथियार लाइटर निकला था. इसलिए पुलिस ने सिर्फ फाइन करके उस लड़की को छोड़ दिया था.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE