LIVE UPDATE
भारतराजनीति

मंत्री और महिला का पैसे देते हुए वीडियो तेजी से हुआ वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला?

NCG NEWS DESK Rajasthan :

राजस्थान में एक महिला के राज्य सरकार में मंत्री शांति धारीवाल को कुछ पैसे ‘‘लौटाने’’ की कोशिश करते हुए दिखाने वाले दो वीडियो सामने आए हैं, जिससे विवाद पैदा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोटा में मंगलवार को चुनावी रैली में वीडियो का हवाला देते हुए मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह नकदी वोट खरीदने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली थी। महिला को एक वीडियो क्लिप में यह कहते हुए सुना गया कि भैया ने उन्हें 25,000 रुपये दिए थे, जिस पर मंत्री के एक सहयोगी ने उसे रोका और कहा कि इस समय यह मुद्दा क्यों उठाया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बाद में, महिला का एक और वीडियो मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें उसे यह स्पष्ट करते हुए सुना गया कि यह पैसा वोट के लिए नहीं था। इस वीडियो में वह यह कहती हुई सुनाई दी कि “पैसा मंदिर के लिए मूर्तियां खरीदने के लिए था…उन्होंने हमें 25,000 रुपये दिए जबकि 25,000 रुपये और चाहिए थे। वोट के लिए पैसे नहीं दिए गए।

 यह भी पढ़े:-

राजधानी में IAS अधिकारी के बंगले में लगी आग, गाड़ियां जलकर खाक

महाभारत और रामायण स्कूली किताबों में की जाएगी शामिल, NCERT पैनल ने की सिफारिश

पत्नी को पेट्रोल से जलाया, मौत के बाद पति फरार…

सरकार ने आरक्षण की सीमा में 15 फीसदी का किया इजाफा, नोटिफिकेशन किया जारी

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE