LIVE UPDATE
बेमेतरा

मतदान के बीच ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार, मतदान केंद्र के दरवाजे पर जड़ा ताला

NCG NEWS DESK Bemetra :-

छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों में मतदान जारी है. इस बीच दुर्ग लोकसभा के जिला बेमेतरा के नवागढ़ विधानसभा के ग्राम रामपुर के मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र में रोड नहीं बनने पर नाराज सैकड़ों की संख्या में रोड पर नागरिक उतरे है. आज जारी मतदान के बीच नागरिक गांव के किसी भी ग्रामीण को वोट देने नहीं करने दे रहे हैं. वहीं इसकी जानकारी लगते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को मनाने में जुटी हुई है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

अपनी मांग पर अड़े ग्रामीणों का स्पष्ट तौर पर कहना है कि इतने समय बीत जाने के बावजूद भी हर बार सिर्फ आश्वाशन ही मिला है. जिसके बाद भी 6 किलोमीटर का रोड आज तक नहीं बन पाया है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति बदतर हो जाती है. हमारे गांव के बच्चे स्कूल नहीं जा पाते. वहीं गांव में किसी की अगर तबीयत बिगड़ी है तो मुश्किल खड़ी हो जाती है. ऐसे हालात को देखते हुए हम चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं. गौरतलब है कि क्षेत्र को हमेशा एक मजबूत नेतृत्व मिला है. उसके बावजूद भी रोड का नहीं बन पाना के बड़ी समस्या है.

ये भी पढ़े :-

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE