LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़सूरजपुर

सहायक आयुक्त को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

NCG NEWS DESK Surajpur:

जिले के दूरस्थ ग्राम खोड़ स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के कन्या आश्रम में अनियमितता की जांच करने शुक्रवार को पहुंचे सहायक आयुक्त विश्वनाथ रेड्डी को ग्रामीणों ने कन्या आश्रम में करीब तीन घण्टा बंधक बनाए रखा। उसके बाद वहां पहुंचे भैयाथान एसडीएम द्वारा निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और सहायक आयुक्त को छोड़ दिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

NHB RECRUITMENT 2023: नेशनल हाउसिंग बैंक में निकली हैं भर्तियां, सिर्फ 175 रुपये में कर सकते हैं आवेदन


बताया जा रहा है कि कन्या आश्रम में एक बालिका के सिर में घाव होने और आश्रम प्रबंधन की लापरवाही से उसका इलाज नही होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने इस आशय की शिकायत जिला प्रशासन से की थी। कन्या आश्रम में अनियमितता की शिकायत की जांच करने शुक्रवार को आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त विश्वनाथ रेड्डी कन्या आश्रम खोड़ पहुंचे थे।इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कन्या आश्रम पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें कन्या आश्रम में बंधक बना लिया था। ग्रामीण जमकर नारेबाजी कर रहे थे। ग्रामीण मंडल संयोजक मनोहर गुप्ता एवं छात्रावास अधीक्षक को तत्काल निलंबित करने की मांग कर रहे थे।


पॉक्सो में सहमति से संबंध की उम्र 18 साल से कम नहीं हो, विधि आयोग की सलाह


पुलिस टीम के मौके पर पहुंचकर समझाइश देने के बावजूद ग्रामीण मानने को राजी नही थे। कलेक्टर के निर्देश पर भैयाथान एसडीएम सागर सिंह पुलिस एवं प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि वे सहायक आयुक्त की जांच से संतुष्ट नहीं है। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की प्रशासन द्वारा निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE