LIVE UPDATE
कृषि एवं पर्यावरण

मौसम अलर्ट: प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी हो रही जोरदार बारिश, जनता को करना पड़ रहा समस्याओं का सामना

NCG NEWS DESK रायपुर : प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भी बारिश हो रही है। शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस बारिश से प्रदेश वासियों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन कई जगहों पर लोगों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तीन दिनों से तेज बारिश हो रही है।

लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश की कई बड़ी नदियां और नाले उफान पर है। वहीं कई जगहों में सड़कों पर भी पानी भर गया है। इसके चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 बता दें कि, बारिश का ये सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। प्रदेश के कई इलाको में आने वाले दो तीन दिनों में बारिश होने वाली है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को बारिश से बचने के लिए पेड़ों का सहारा नहीं लेने को कहा गया है। तेज आंधी भी चलने की संभावना है। गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। 27 जून को प्रदेश के कोरबा,बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बलौदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बस्तर में तेज वर्षा होने का अनुमान है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE