भारत में बने एक और कफ सिरप पर WHO ने उठाए सवाल, अब तक तीन बार किया अलर्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मार्शल आइलैंड्स और माइक्रोनेशिया में बेचे जाने वाले भारत निर्मित कफ सिरप के लिए एक और अलर्ट जारी किया है। भारत में बनने वाली दूषित खांसी की दवाई के लिए सात महीने के भीतर यह तीसरा ऐसा अलर्ट जारी किया गया है। इसके पहले गाम्बिया और उज्बेकिस्तान में बिक रही भारत निर्मित सिरप को लेकर अलर्ट जारी किया गया था|
Read more:-विधायक-महापौर ने विभिन्न वार्डों के लिए बर्तन बैंक का किया शुभारंभ

ख़राब केमिकल की अधिक मात्रा पाई गई
अलर्ट में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया के थेराप्यूटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन की गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशालाओं द्वारा सीने में जमाव और खांसी को दूर करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सिरप गुइफेनेसिन में ‘डायथिलीन ग्लाइकॉल और एथिलीन ग्लाइकॉल की अस्वीकार्य मात्रा’ पाई गई। ये वही केमिकल हैं जो गाम्बिया और उज्बेकिस्तान में बिक रही सिरप में पाया गया था।

Read more:-गर्मियों में सेहत के लिए जाने पुदीना के हैरान कर देने वाले फायदे
आम लोग सिरप न इस्तेमाल करें: WHO

अलर्ट में लोगों से सिरप का उपयोग नहीं करने के लिए कहा गया है। वहीं इसमें निर्माताओं को मेडिकल फॉर्मूलेशन में उपयोग करने से पहले प्रोपिलीन ग्लाइकोल, सोर्बिटोल और ग्लिसरीन / ग्लिसरॉल जैसे सिरप में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल का परीक्षण करने के लिए भी कहा गया है।
Read More:
- VIMSAR अधिकारी जांच के घेरे में: ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में 5 जगहों पर छापेमारी की
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!









