LIVE UPDATE
जगदलपुरहमर छत्तीसगढ़

चरोटा भाजी खाने से महिला की उपचार के दौरान हुई मौत….

NCG NEWS DESK : जगदलपुर के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के पांडेपारा बड़ेराजपुर में रहने वाली महिला ने अपने खाने के लिए जंगल से भाजी तोड़कर उसकी सब्जी बनाई। जिसे खाने के बाद अचानक वह बीमार हो गई। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बड़ेराजपुर पांडेपारा थाना विश्रामपुरी में रहने वाली महिला आशो बाई ने 11 जुलाई की शाम को अपने घर आंगन के आगे बाड़ी से चरोटा भाजी को तोड़कर उसकी सब्जी बनाई।

घर पर वह अकेली ही थी, जिस कारण सिर्फ उसने ही सब्जी खाई। खाना खाकर आराम कर रही थी कि तभी अचानक शाम को उसे उल्टी होना शुरू हो गया, जिसके बाद शाम को जब पति घर पहुंचा तो उसे उल्टी करता देखा। उसे उपचार के लिए बड़े राजपुर ले जाया गया, जहां उसकी बिगड़ती तबियत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कोंडागांव जिला अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे 15 जुलाई को मेकाज रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान 16 जुलाई को महिला ने दम तोड दिया, परिजनों का कहना था की जब महिला ने सब्जी बनाई थी तब उसका पति काम पर गया हुआ था। वहीं, बेटा भी घर पर नहीं था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE