ग्रेटर नोएडा में कोल्ड स्टोरेज से 185 टन गौमांस बरामद: पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोल्ड स्टोरेज मालिक पंडित पूरन जोशी समेत कई आरोपी हिरासत में, जांच तेज
नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से 185 टन प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया है। इस मामले में कोल्ड स्टोरेज के मालिक पंडित पूरन जोशी सहित पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मांस की कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रेटर नोएडा में कोल्ड स्टोरेज से 185 टन गौमांस बरामद: पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
जांच के दौरान क्या हुआ खुलासा?
- 10,000 गायों की हत्या का अनुमान:
जब्त किए गए गौमांस के लिए करीब 10,000 गायों को मारे जाने का शक जताया जा रहा है। - पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज:
- इस मामले में दादरी के एसएचओ सुजीत उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया गया।
- एसीपी अमित प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
- बड़े अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप:
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस मामले में उच्च पुलिस अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। मामला लखनऊ तक पहुंचने के बाद पुलिस कमिश्नर ने कड़ी कार्रवाई की। ग्रेटर नोएडा में कोल्ड स्टोरेज से 185 टन गौमांस बरामद: पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस मामले में डीजीपी मुख्यालय और पुलिस आयुक्त के निर्देशों की अनदेखी और लापरवाही के चलते यह स्थिति पैदा हुई। गौतमबुद्ध नगर के सभी कोल्ड स्टोरेज की जांच का निर्देश दिया गया था, लेकिन लोकल पुलिस ने इस पर सही कार्रवाई नहीं की।
- पकड़े गए अन्य आरोपियों में अक्षय सक्सेना, शिवशंकर और सचिन शामिल हैं।
- पुलिस द्वारा एक्सप्रेसवे पर लगातार चेकिंग अभियान चलाने और सभी कोल्ड स्टोरेज की गहन जांच के आदेश दिए गए हैं। ग्रेटर नोएडा में कोल्ड स्टोरेज से 185 टन गौमांस बरामद: पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
लोकल पुलिस पर सवाल
प्रतिबंधित मांस की बरामदगी और पुलिस अधिकारियों की लापरवाही ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले की जांच डीजीपी मुख्यालय की निगरानी में की जा रही है। ग्रेटर नोएडा में कोल्ड स्टोरेज से 185 टन गौमांस बरामद: पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार



















