LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

5 पंच और 1 उपसरपंच ने पद से दिया इस्तीफा, सामने आई हैरान करने वाली वजह

NCG NEWS DESK भाटापारा। कोनी बंजर ग्राम पंचायत में अनियमितता और अव्यवस्था को देख पंच और उपसरपंच बिफर गए। सरपंच एवं सचिव के द्वारा कार्यों के लिए आहरित पैसे का दुरूपयोग करते हुए कार्य न कराने को लेकर 5 पंच और 1 उपसरपंच ने इस्तीफा दे दिया है। सरपंच और सचिव पर गबन का आरोप लगाया है और भाटापारा एसडीएम को इस्तीफा सौंपा है।

ग्राम पंचायत कोनी बंजर का मामला भाटापारा विधानसभा अंतर्गत कोनी बंजर ग्राम पंचायत में उप सरपंच एवं पंचो में अपने सरपंच और सचिव के अनियमित एवं व्यवस्थित कार्यप्रणाली को लेकर रोष फैला हुआ है, जिसके चलते कोनी बंजर ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती गंगाबाई कोसले और सचिव चंद्रप्रकाश पात्रे पर निर्माण कार्यों के लिए फर्जी तरीके से लाखों रुपए की राशि आहरित कर गबन करने का आरोप लगाया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बता दे कि कोई भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है, जिसकी जानकारी आरटीआई के माध्यम से उपसरपंच शंकर लाल यादव के द्वारा निकाला गया था। इसकी शिकायत लगातार उच्च अधिकारियों से की गई, लेकिन किसी भी प्रकार की कार्रवाई ना होने के कारण नाराज कोनी बंजर ग्राम पंचायत के 5 पंच और 1 उपसरपंच के द्वारा भाटापारा एसडीएम नरेंद्र बंजारा को अपना इस्तीफा पत्र दिया।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE