छत्तीसगढ़ महतारी और भाषा पर अपमानजनक टिप्पणी से युवाओं में भारी आक्रोश
कांकेर में दीपक लालवानी और विनय बजाज के खिलाफ FIR की मांग, युवाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

कांकेर। छत्तीसगढ़ महतारी और प्रदेश की गरिमामयी छत्तीसगढ़ी भाषा के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर कांकेर जिले के युवाओं में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय युवाओं ने इस संबंध में दो व्यक्तियों—दीपक लालवानी और विनय बजाज—के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है और तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इंस्टाग्राम पर ‘दीपक लालवानी23’ नामक अकाउंट से छत्तीसगढ़ महतारी के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही, प्रदेश के लोगों को ‘भिखारी’ कहकर अपमानित किया गया है। वहीं, एक टीवी डिबेट के दौरान विनय बजाज ने छत्तीसगढ़ी भाषा को ‘निचली जाति की भाषा’ बताकर टिप्पणी की थी, जिसने प्रदेशभर के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।छत्तीसगढ़ महतारी और भाषा पर अपमानजनक टिप्पणी से युवाओं में भारी आक्रोश
युवाओं ने इन टिप्पणियों को छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और गौरव का सीधा अपमान बताया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे बयान समाज में वैमनस्य और विभाजन फैलाने का काम करते हैं, जो किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं है।छत्तीसगढ़ महतारी और भाषा पर अपमानजनक टिप्पणी से युवाओं में भारी आक्रोश
अंकित पोटाई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कोतवाली थाने पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे एक बड़ा आंदोलन शुरू करने पर मजबूर होंगे। युवाओं ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से इस मामले में तत्काल और कठोर रुख अपनाने की अपील की है ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति छत्तीसगढ़ की भाषा या संस्कृति का अपमान करने का दुस्साहस न कर सके।छत्तीसगढ़ महतारी और भाषा पर अपमानजनक टिप्पणी से युवाओं में भारी आक्रोश



















