LIVE UPDATE
भारत

पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक-2 का दावा झूठा, सेना ने अफवाहों को बताया निराधार

NCG NEWS DESK नई दिल्ली  : भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर फिर से सर्जिकल स्ट्राइक किया और LoC के 2.5 किलोमीटर अंदर घुसकर एक्शन लिया। ऐसी रिपोर्ट एक अखबार में छपी खबर में दावा किया गया कि सेना ने तरकुंडी सेक्टर, भिंभर गली से LoC पार किया और सर्जिकल स्ट्राइक किया। इसके साथ ही सेना ने कोटली में आतंकियों के 4 लॉन्च पैड तबाह किए। इस ऑपरेशन में 7 से 8 आतंकी मारे गए। सेना का शनिवार रात को एक्शन, स्पेशल फोर्स के जावनों का ऑपरेशन के बाद 12 से 15 जवान सकुशल वापस लौटे। अब भारतीय सेना ने इस खबर को पूरी तरह से निराधार और इस दावे को झूठा करार दिया है।

दरअसल, 21 अगस्त को आतंकियों ने बालाकोट में घुसपैठ की कोशिश की थी। आतंकियों की इस घुसपैठ की कोशिश के बाद भारतीय सेना ने घुसपैठियों पर फायरिंग की थी। सेना की फायरिंग के बाद कुछ आतंकी भाग गए थे लेकिन इनमें से दो आतंकवादी ढेर हो गए थे। सेना और पुलिस के सर्च ऑपरेशन में मारे गए आतंकियों के पास से दो मैगजीन, दो हैंड ग्रेनेड और एक AK- 47 रायफल बरामद किया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
October 25, 2026
लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारतीय सेना ने बताया कि 21 अगस्त की सुबह, सतर्क सैनिकों ने दो आतंकवादियों को बालाकोट सेक्टर के हमीरपुर क्षेत्र में खराब मौसम, घने कोहरे, घने पत्तों और ऊबड़-खाबड़ जमीन का उपयोग करके नियंत्रण रेखा पार करने का प्रयास करते हुए देखा। जैसे ही आतंकवादी घात स्थलों के पास पहुंचे, उन्हें चुनौती दी गई और फिर उन पर प्रभावी ढंग से गोलीबारी की गई। खराब मौसम और जमीनी परिस्थितियों का फायदा उठाकर आतंकवादियों को घात स्थल से भागने के लिए मजबूर कर दिया।

हालांकि प्रभावी गोलीबारी के परिणामस्वरूप एक आतंकवादी नियंत्रण रेखा के पास जमीन पर गिर गया। फिर अतिरिक्त सैनिकों को क्षेत्र में भेजा गया और मौसम की स्थिति और दृश्यता में सुधार के बाद दोपहर में तलाशी अभियान शुरू हुआ। इलाके की तलाशी में एक एके 47 राइफल, दो मैगजीन, 30 राउंड, दो ग्रेनेड और पाक मूल की दवाएं बरामद हुईं।

ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खोज के दौरान एलओसी की ओर जाने वाले रक्त के निशानों का भी पता लगाया गया। खुफिया जानकारी के अनुसार घुसपैठ का प्रयास करने वाले दो आतंकवादी अपने ही सैनिकों की गोलीबारी के कारण घायल हो गए, लेकिन फिर भी नियंत्रण रेखा के पार लौटने में कामयाब रहे और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए हमारी सेना लगातार अलर्ट पर है और निगरानी बनाए हुए है।

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE