Balod: मंगचुवा थाना प्रभारी दिलीप नाग का बुधवार को धूम धाम से दी गई विदाई

NCG News desk Daundi Lohara :-
मीनू साहू/निडर छत्तीसगढ़ –
बालोद। डौण्डी लोहारा ब्लॉक के थाना मंगचुवा में पदस्थ थाना प्रभारी दिलीप नारायण नाग को समस्त स्टॉफ एवं क्षेत्रों वासियों द्वारा विदाई दिया गया। विदाई समारोह में आस पास क्षेत्र के सरपंच, उपसरपंच, क्षेत्र के नागरिक गण एवं समस्त थाना स्टॉप शामिल हुए। क्षेत्र के लगभग 100 से 120 लोगो की उपस्थिति थी जिसमें सभी लोगों ने नम आंखों से थाना प्रभारी को विदाई दी।
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले भी नाग का ट्रान्सफर आर्डर आया था जिसे क्षेत्र के लोगों ने जाकर रोकवाया था। टीआई नाग इस क्षेत्र के सभी वर्गों से अच्छा ताल-मेल कर रखे थे। उनके द्वारा थाना मंगचुवा में 100 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए हैं जो लंबे समय तक उनकी याद दिलाएंगे। थाना परिसर सिर्फ थाना जैसा नहीं लगता अपितु गार्डन जैसा प्रतीत होता है।

विदाई समारोह में क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नागरिक एवं जनप्रतिनिधि जन उपस्थित थे। नाग एक ऐसे शख्सियत है जिन्होंने सभी वर्ग के लोगों को एक समान सम्मान देते थे, जिसके कारण सभी लोगों के मन में उनके प्रति सम्मान था। विदाई समारोह में सभी ने थाना प्रभारी नाग को भावभीनी विदाई दिए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया। उनके द्वारा थाना परिसर को थाना नहीं बल्कि एक गार्डन का रूप देकर पूरे छत्तीसगढ़ में थाना मंगचुवा का नाम रोशन कर दिया जो की हमारे क्षेत्र वासियों के लिए बहुत ही गौरव की बात है।



















