LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

फ्रीजर से गायब हुई लाश, हॉस्पिटल में मचा हड़कंप

NCG NEWS DESK मरवाही। जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसमें जहर खाकर आत्महत्या करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद शव को बिना पोस्टमॉर्टम के ही परिजन अस्पताल से घर लेकर पहुंच गए. मामला पेंड्रा थानाक्षेत्र के जाटादेवरी गांव के गौटियान टोला इलाके का है।

जहां रहने वाले 40 साल के बृजभूषण सिंह पैकरा बीते सोमवार की रात अज्ञात कारणों से जहर खाकर खुदखुशी करने की कोशिश की। घर वालों को जैसे ही इसके बारे में पता चला, वे तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल स्टाफ ने शव को फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में आज हरेली तिहार, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
छत्तीसगढ़ में आज हरेली तिहार, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
August 12, 2026
छत्तीसगढ़ में आज हरेली तिहार बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। इस मौके पर राज्य में सार्वजनिक छुट्टी घोषित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही उस समय सामने आई जब सुबह अस्पताल स्टाफ ने देखा कि फ्रीजर से शव गायब हो गया है। आनन फानन में जानकारी जुटाई गई, तो पता चला कि जिला अस्पताल के शव वाहन चालक ने शव को बिना किसी कार्रवाई के परिजनों के साथ लेकर मृतक के पैतृक निवास जाकर छोड़ आया। जिसके बाद घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधक ने पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पेंड्रा पुलिस की टीम जाटादेवरी पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई करने के बाद पोस्टमॉर्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
पोड़ी उपरोड़ा में तालाब निर्माण पर सवाल, मनरेगा में मशीनों के इस्तेमाल की चर्चा
पोड़ी उपरोड़ा में तालाब निर्माण पर सवाल, मनरेगा में मशीनों के इस्तेमाल की चर्चा
October 14, 2026
पोड़ी उपरोड़ा में वन विभाग से जुड़े तालाब निर्माण में जेसीबी-ट्रैक्टर के इस्तेमाल की चर्चा है। मजदूरों को कितना रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE