LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

नहीं चलेगी हीरोपंतीः मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखा फोड़ने वालों की निकली हवा, पुलिस ने 186 बुलेट को बनाया जब्ती, ठोका जुर्माना…

रायपुर. शहर के भीतर अधिकांश बुलेट वाहन चालक पटाखे की आवाज करने वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर चल रहे हैं. जिसके कारण आम यातायात में डर का माहौल है. साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. वहीं इस समस्या की शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों और चौक चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 186 बुलेट जब्त किया है. सभी पर जुर्माना भी ठोका है. साथ ही मौके पर मॉडिफाई साइलेंसर को निकलवाकर जब्त किया गया.

बता दें कि, यातायात पुलिस रायपुर को लगातार बुलेट वाहन चालकों के खिलाफ खतरनाक ढंग से वाहन में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखे की आवाज निकालने के संबंध में शिकायत मिल रही थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिसकर्मियों ने शहर के 40 प्रमुख प्वाइंटों पर चेकिंग अभियान चलाया. यह अभियान सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलाया गया, जिसमें कुल 186 मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों पर जब्ती की कार्रवाई की गई. साथ ही 5-5 हजार का जुर्माना ठोकते हुए लगभग 60 वाहनों का चालान काट कर 3 लाख शमन शुल्क परिसमन किया गया है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वहीं पुलिस ने बुलेट चालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि, मॉडिफाई साइलेंसर लगे पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही वाहन जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी.

Prakash Gupta

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE