LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

वाहन पार्ट्स बेचने वाले हो जाए सावधान: मॉडीफ़ाई सायलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर आदि वाहन पार्ट्स बेचते पाए जाने पर अब लागेगा जुर्माना

Vehicle parts sellers should be careful: Now fine will be imposed for selling vehicle parts like modified silencer, pressure horn, hooter etc.

NCG NEWS DESK RAIPUR  :- यातायात पुलिस रायपुर द्वारा अमानक साइलेंसर उपयोग करते पाए जाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार की जा रही है। तब वाहन चालकों द्वारा बताया गया कि शोरूम एवं आटो पार्ट्स विक्रेताओं द्वारा पार्ट्स की विशेषता बढ़ा चढ़ाकर बताई जाती है, जिससे ग्राहक आकर्षित होकर मूल पार्ट्स को छोड़कर माडिफाई पार्ट्स लगाते हैं। उनके द्वारा उस पार्ट्स के वैधानिकता के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी जाती और ना ही उनके विरुद्ध कोई कार्यवाही की जाती है।

यह भी पढ़े:-BREAKING : भारत सरकार ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर घोषित किया राष्ट्रीय अवकाश, राजपत्र में हुआ प्रकाशित

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
बोड़ला में दर्दनाक हादसा: मोबाइल पर डांट से आहत होकर छात्रा ने उठाया बड़ा कदम
बोड़ला में दर्दनाक हादसा: मोबाइल पर डांट से आहत होकर छात्रा ने उठाया बड़ा कदम
August 3, 2026
बोड़ला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर हुई डांट के बाद एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बुधवार को गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर के ने आटो डीलर्स, वाहन पार्ट्स विक्रेता एवं वाहन रिपेयर शाप संचालकों का बैठक ली। बैठक में दुकानदारों को अमानक पार्ट्स, माडीफाइ सायलेंसर, प्रेशर हार्न, डार्क फिल्म, हूटर, सायरन, गलत नंबर प्लेट आदि को तीन दिन के भीतर संबंधित कंपनी को वापस करने या यातायात थाना में जमा करने हिदायत दी गई है। इसके बाद भी अगर दुकान में अमानक पार्ट्स मिलते हैं तो जब्ती की कार्यवाही होगी। चालान बनाकर प्रकरण में भेजा जाएगा, जहां पर एक लाख रुपये अर्थदण्ड का प्रावधान है। दुकानदारों को माडीफाई सायलेंसर नहीं बेचने, प्रेशर हार्न नहीं बेचने, ब्लैक फिल्म नहीं लगाने, अमानक हेलमेट नहीं बेचने, 55 वाट से अधिक के हेडलाइट बल्ब व एलइडी फ्लैश लाइट नहीं बेचने कहा गया।

यह भी पढ़े:-इस जिले में बदल गई स्कूल की टाइमिंग, गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने जारी किए आदेश देखें

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में आज हरेली तिहार, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
छत्तीसगढ़ में आज हरेली तिहार, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
August 12, 2026
छत्तीसगढ़ में आज हरेली तिहार बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। इस मौके पर राज्य में सार्वजनिक छुट्टी घोषित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वाट्सएप नंबर जारी कर की अपील  :

यातायात पुलिस रायपुर आटो डीलर्स, वाहन पार्ट्स विक्रेता एवं मोटर रिपेयर शाप संचालक से अपील है कि मोटरयान अधिनियम के प्रावधान एवं यातायात नियमों का पालन करें। यदि संदेह हो कि वाहन चालक या मालक फर्जी तरीके से जैसे गलत नंबर लिखवाना या चोरी के वाहन का चाबी निर्माण करवा रहा है, तो उसकी सूचना यातायात पुलिस रायपुर के वाट्सएप नंबर 94791-91234 पर सूचित करें। बैठक में रायपुर शहर से 156 आटो डीलर्स, वाहन पार्ट्स विक्रेता एवं वाहन रिपेयर शाप संचालक उपस्थित हुए। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी तेलीबांधा, पंडरी, भनपुरी, फाफाडीह, टाटीबंध, शारदा चौक, भाटागांव बस स्टैंड, पचपेड़ी नाका, कयाबांधा एवं यातायात मुख्यालय प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक के महत्वपूर्ण मुद्दे 

रायपुर पुलिस ने ली ऑटो डीलर्स, वाहन पार्ट्स विक्रेता एवं वाहन रिपेयर शॉप संचालकों की बैठक।

ये खबर भी पढ़ें…
पोड़ी उपरोड़ा में तालाब निर्माण पर सवाल, मनरेगा में मशीनों के इस्तेमाल की चर्चा
पोड़ी उपरोड़ा में तालाब निर्माण पर सवाल, मनरेगा में मशीनों के इस्तेमाल की चर्चा
October 14, 2026
पोड़ी उपरोड़ा में वन विभाग से जुड़े तालाब निर्माण में जेसीबी-ट्रैक्टर के इस्तेमाल की चर्चा है। मजदूरों को कितना रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मॉडीफ़ाई सायलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर आदि वाहन पार्ट्स बेचने वालों की खैर नहीं।

पुलिस ने दुकानदारों को वाहन पार्ट्स कंपनी को वापस करने या यातायत थाना में जमा करने के दिए निर्देश।

जमा करने के लिए तीन दिन का दिया अल्टीमेटम।

अमानक पार्ट्स बिक्री करने पर 1 लाख का होगा जुर्माना ।

वाहन मैकेनिकों को भी मॉडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हार्न नहीं लगाने के दिए निर्देश।

दोपहिया वाहनों को मॉडिफाई कर मालवाहक बनाने वाले मैकेनिक के खिलाफ होगी कार्रवाई।

रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देखकर ही नंबर प्लेट और डुप्लीकेट चाबी बनाने के दिए निर्देश।

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE