LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

Big Scam : बिना काम कराए लाखों का फर्जी बिल लगाकर शासन को चपत लगाने वाला कार्यक्रम अधिकारी राजधानी से गिरफ्तार

Big Scam : बिना काम कराए लाखों का फर्जी बिल लगाकर शासन को चपत लगाने वाला कार्यक्रम अधिकारी राजधानी से गिरफ्तार

मुरुम-मिट्टी, सडक़ सह-पुलिया, तटबंध व डब्ल्यूबीएम निर्माण का फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपए के शासकीय राशि के गबन मामले में की गई कार्रवाई, रायपुर के रहेजा रेसीडेंसी में छिपकर रह रहा था आरोपी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
बोड़ला में दर्दनाक हादसा: मोबाइल पर डांट से आहत होकर छात्रा ने उठाया बड़ा कदम
बोड़ला में दर्दनाक हादसा: मोबाइल पर डांट से आहत होकर छात्रा ने उठाया बड़ा कदम
August 3, 2026
बोड़ला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर हुई डांट के बाद एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NCG News desk Wadrafnagar :-

Wadrafnagar Scam : वाड्रफनगर जनपद अंतर्गत मनरेगा के विभिन्न कार्यों में फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि का गबन किया गया था। इस मामले में जनपद सीईओ द्वारा लिखित शिकायत करने के बाद मनरेगा के कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ बसंतपुर थाने में अपराध दर्ज किया गया था। अपराध दर्ज होने के बाद ही आरोपी कार्यक्रम अधिकारी फरार था, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रायपुर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण मे संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी शेष है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में आज हरेली तिहार, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
छत्तीसगढ़ में आज हरेली तिहार, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
August 12, 2026
छत्तीसगढ़ में आज हरेली तिहार बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। इस मौके पर राज्य में सार्वजनिक छुट्टी घोषित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जनपद पंचायत वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत तुंगवा, गुडरू, जमई, पेण्डारी में मनरेगा के तहत मुरूम मिट्टी, सडक़ सह पुलिया, तटबंध, डब्लूबीएम निर्माण का फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि का गबन कर लिया गया था। यह मामला सामने आने के बाद वाड्रफनगर जनपद सीईओ ने दस्तावेजों के साथ मामले की लिखित शिकायत बसंतपुर थाने में की थी।

जांच के बाद पुलिस ने वाड्रफनर जनपद के मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी अश्विनी कुमार तिवारी के खिलाफ धारा 467, 468, 420, 409 व 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी कार्यक्रम अधिकारी फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
पोड़ी उपरोड़ा में तालाब निर्माण पर सवाल, मनरेगा में मशीनों के इस्तेमाल की चर्चा
पोड़ी उपरोड़ा में तालाब निर्माण पर सवाल, मनरेगा में मशीनों के इस्तेमाल की चर्चा
October 14, 2026
पोड़ी उपरोड़ा में वन विभाग से जुड़े तालाब निर्माण में जेसीबी-ट्रैक्टर के इस्तेमाल की चर्चा है। मजदूरों को कितना रोजगार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर से आरोपी को किया गया गिरफ्तार..

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रायपुर के रहेजा रेसीडेंसी अवन्ति बिहार स्थित घर में दबिश देकर आरोपी अश्विनी कुमार तिवारी पिता स्व. जीवन प्रसाद तिवारी उम्र 48 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे जेल भेज दिया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी शेष है।

कार्रवाई में ये रहे शामिल..

कार्रवाई में अभिषेक झा, सतीश सहारे, प्रदीप सिंह भारद्वाज, अभिषेक पटेल, अरविंद सिंह, विरेन्द्र यादव, अनुज कुमार जायसवाल व अमित निकुंज शामिल रहे।

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE