नशे में धुत्त दुष्कर्म के आरोपी खा गया जलता हुआ बल्ब…. मुंह से खून बहता देख जहर खाने की आशंका से उड़ गए पुलिस वालों के होश….

NCG NEWS DESK दुर्ग। ज़िले में दुष्कर्म के एक आरोपी स्मृति नगर थाने में जलता हुआ बल्ब खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसके मुह से खून निकलता देख पुलिस वाले घबरा गए। पुलिस वालों को लगा आरोपी ने जहर खा लिया है। आनन फानन में आरोपी को सुपेला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
Read more:-Indore District Court: वाहन बीमा नही करवाना मालिक को पड़ा मंहगा मुआवजे के तौर पर देना पड़ेगा 72 लाख
बता दें कि सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि यश गोड़ नाम का आरोपी बीती देर रात स्मृति नगर स्थित स्लम बस्ती गया था। वहां वो एक महिला के घर में चोरी की नियत से घुसा था। घर में महिला को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका मोबाइल लूट कर वहां से फरार हो गया। महिला ने मामले की शिकायत स्मृति नगर चौकी में दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और उसमें से आरोपी की पहचान करके उसे रविवार दोपहर फरीद नगर से गिरफ्तार किया।
स्मृति नगर पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी ले गई। वहां आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही। पुलिस उसे बाथरूम लेकर गई। अंदर जाते ही आरोपी ने बाथरूम का जलता हुआ बल्ब निकाला और उसे खा गया। आरोपी की चींख सुनकर पुलिस अंदर गई तो उसके होश उड़ गए। आरोपी के मुह से खून निकल रहा था। बाद में तुरंत उसे सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया गया।
जहर खाने के डर से पूरे पुलिस में हड़कंप मच गया। आरोपी के मुह कांच गड़ जाने से काफी अधिक खून निकल रहा था। उसको देखकर ऐसा लगा मानो उसने जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, स्मृति नगर चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव और थाने के सिपाही मौके पर पहुंचे। जब डॉक्टरों ने जब जहर न खाने की बात कही तो उन्होंने राहत की सांस ली।



















