LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

NGO पर महिलाओं ने लगाए धोखाधड़ी करने का आरोप

NCG NEWS DESK :-

छतीसगढ़ के महासमुंद जिले के एक NGO पर महिलाओं ने धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. जिसमें पीड़ित महिलाओं ने कहा कि NGO ने एक महिला समूह का गठन करने को कहा था. जिसमें जीव संस्कार जन जाग्रति बसना की ओर महिला समूह के गठन होने के बाद काम देने को लेकर उनसे लाखों रुपये की ठगी की है. धोखाधड़ी की शिकार हुई महिलाओं ने पुलिस को बताया कि पिछले एक साल पहले से ग्रामीण और शहरी  क्षेत्रों में महिलाओं को प्रतिनिधि बना कर प्रत्येक महिला को पांच -पांच गांव में जाकर दो -दो समूहों का गठन करने की जिम्मेदारी दी थी.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

महिलाओं को दिया काम करने का झांसा

महिलाओं के मुताबिक एनजीओ की ओर से उनके  समूह को चाय पत्ती, निरमा और अगरबत्ती बनाने के काम देने को लेकर भरोसा दिलाया था. इसके साथ ही समूह के प्रत्येक महिलाओं से 650 रुपये लिया गया था. वहीं NGO के झांसे में आकर महिलाओं ने 800 सदस्य बनाए थे और प्रत्येक महिलाओं से 650 रुपये लिए गए थे.आपको बता दें कि, इस पूरे मामले को लेकर सिटी कोतवाली के प्रभारी मोनिका श्याम ने कहा  कि महिलाओं के द्वारा की गई शिकायत की पूरी जांच की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा की जांच के दौरान अगर धोखाधड़ी होने का सबूत मिला तो    संबंधित NGO के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE