LIVE UPDATE
सरगुजाहमर छत्तीसगढ़

पति से झगड़े के बाद मां ने बेटे को सुलाया मौत के नींद

NCG NEWS DESK SARGUJA :-

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की ये दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार की है. जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र की कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम सकरिया में यह वारदात हुई है. जहां 8 माह के मासूम बेटे की नृशंस हत्या उसकी ही मां ने कर दी है. जिगर के टुकड़े के गले और पेट में चाकू मारा जिससे बच्चे की आंतें बाहर आ गई हैं.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
बतौली के साप्ताहिक बाजार में पिता से बिछड़ा 5 साल का रुद्र, पुलिस ने सुरक्षित मिलाया परिवार से
बतौली के साप्ताहिक बाजार में पिता से बिछड़ा 5 साल का रुद्र, पुलिस ने सुरक्षित मिलाया परिवार से
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को साप्ताहिक बाजार की भीड़ में एक 5 साल का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

25 जनवरी के दिन छत्तीसगढ़ में छेरता का त्योहार मनाया गया. मृत बच्चे का पिता पवन चौहान शराब पीने का आदी था. उस दिन वो शराब के नशे में घर पहुंचा. पति पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ. 26 जनवरी की रात भी पति शराब पीकर घर पहुंचा. जिसके बाद पत्नी फूल कुमारी से उसका झगड़ा हो गया. विवाद बढ़ने पर फूल कुमारी अपने 8 माह के बच्चे हिरेश को लेकर कमरे में चली गई.

26 जनवरी को लोगों को इस घटना का पता चला. तब तक मां फूल कुमारी फरार हो चुकी थी. आरोप है की फूल कुमारी ने अपने ही मासूम बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी है. उसने दो बार पेट में और एक बार गले पर हमला किया. जिससे मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. चाकू के हमले से मासूम की अंतड़ियां पेट से बाहर आ गई थी. घटना को अंजाम देने के बाद फूल कुमारी मौके से फरार हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
सरगुजा के उदयपुर में सड़क हादसा: बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत
सरगुजा के उदयपुर में सड़क हादसा: बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत
October 16, 2026
सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र में साल्ही मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तहसीलदार की उपस्थिति में शव का पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. परिजनों की गवाहियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.आरोपी मां की तलाश में पुलिस जुट गई है. अब देखना यह होगा की क्या वाकई एक मां इतनी निर्दयी हो सकती है कि अपने ही मासूम बेटे की हत्या कर दें. इस बात का खुलासा तो पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा, फिलहाल हत्या का आरोप मां पर ही लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
राशन दुकान से 70 बोरी चावल चोरी, पुलिस जांच का इंतजार
राशन दुकान से 70 बोरी चावल चोरी, पुलिस जांच का इंतजार
October 31, 2026
बतौली के बालमपुर में उचित मूल्य दुकान से करीब 70 बोरी चावल चोरी हुए। ग्रामीणों ने संचालक पर लापरवाही का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE