PM मोदी आज करेंगे परीक्षा पे चर्चा, 2 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन

NCG NEWS DESK NEW DELHI :-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत बच्चों से बात करेंगे। पीएम मोदी आज यानी 29 जनवरी को 11 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में में चर्चा करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी द्वारा साल 2018 से ‘परीक्षा पे चर्चा’ प्रोग्राम की शुरुआत की गई थी। परीक्षा पर होने वाली यह चर्चा अब देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के स्टूडेंट्स के बीच भी लोकप्रिय हो रही है।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे से दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो जाएगा। इस वर्ष पीएम मोदी के साथ इस चर्चा में भाग लेने के लिए 2 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की सभी विश्वविद्यलयों में लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी।
बता दें कि पीएम मोदी का छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा का यह सातवां संस्करण है। इसकी शुरूत उन्होंने वर्ष 2018 से की थी, जिसके बाद हर साल यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। परीक्षा पे चर्चा की लोकप्रियता अब हर साल बढ़ रही है, जिसका अंदाजा इसके लिए कराए गए करोड़ों की संख्या में रजिस्ट्रेशन्स से लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़े :-
- अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी AAP
- राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना-‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से घबराई, भाजपा, राहुल गांधी की वजह से पीएम मोदी को नहीं आ रही नींद
- राजधानी में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला आयुर्वेद विश्वविद्यालय: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









