Indian army : भारतीय थल सेना में ‘अग्निवीर भर्ती’ हेतु आवेदन की तिथि 13 फरवरी से 22 मार्च तक

NCG NEWS DESK DURG :-
सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के मुताबिक अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वी कक्षा उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी और हवलदार एस.ए.सी के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक खुली रहेगी।
अग्निवीर क्लर्क के पद का नाम परिवर्तित किया गया है, अब उसे अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट कहा जाएगा। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) 22 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-29652212 या 0771-2965213 पर संपर्क करें।
ये भी पढ़े :-

- बच्चा पैदा करने पर ये कंपनी अपने कर्मचारी को दे रही है 62 लाख रुपये
- लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 50 कांग्रेस नेताओं को इनकम टैक्स का समन
- Bhilai Rape Case : आरक्षक ने सहकर्मी की पत्नी से किया दुष्कर्म
Read More:
- VIMSAR अधिकारी जांच के घेरे में: ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में 5 जगहों पर छापेमारी की
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!








