LIVE UPDATE
भारत

NIA ने 3 टीएमसी नेताओं को भेजा समन, दो की हो चुकी है गिरफ्तारी; इस मामले में चल रही है जांच

NCG NEWS DESK Kolkata :-

बंगाल के भूपतिनगर इलाके में दो साल पहले हुए ब्लास्ट मामले में एनआईए की टीम ऐक्टिव मोड में है। दो टीएमसी नेता गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार करने के लिए जब टीम गांव पहुंची थी, तो उन पर हमला हुआ था। जिसमें अधिकारी घायल हुए हैं। वहीं, अब इस मामले में तीन अन्य नेताओं को समन जारी किया गया है। जांच एजेंसी का कहना है कि तीनों नेताओं को पिछले हफ्ते भी इन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन, वे नहीं आए। इस पूरे मामले में टीएमसी ने आरोप लगाया है कि चुनाव से पहले जानबूझकर पश्चिम बंगाल में बीजेपी द्वारा षड़यंत्र रचा जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
कुंभी चीनी मिल पहुंचा 200 टन का रिएक्टर, गन्ने की खोई से बनेगा बायोप्लास्टिक
October 25, 2026
लखीमपुर खीरी की कुंभी चीनी मिल में बेल्जियम से 200 टन का रिएक्टर पहुंचा। 250 पहियों के ट्रेलर से आए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले शनिवार को एनआईए की टीम भूपतिनगर विस्फोट मामले में संदिग्धों को गिरफ्तार करने गई थी लेकिन, गांववालों ने कथित तौर पर एनआईए की टीम पर हमला बोल दिया। इस मामले में हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मामले में आरोपियों का बचाव किया। ममता ने कहा कि अगर कोई अजनबी आधी रात को आपके घर में घुसे तो आप क्या करोगे? एनआईए की टीम को दिन के उजाले में आना चाहिए था। एनआईए ने कहा कि भूपतिनगर में हुए हमले में उसका एक अधिकारी घायल हो गया और एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

एनआईए अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भूपतिनगर विस्फोट मामले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस के तीन नेताओं को समन जारी कर अपने अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा है। तीनों नेताओं के नाम मनब कुमार, सुबीर मैती और नबा कुमार हैं। अधिकारी ने बताया, ”तीन टीएमसी नेताओं को सोमवार सुबह पूछताछ के लिए हमारे शहर कार्यालय में बुलाया गया है।”

ये खबर भी पढ़ें…
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
नागपुर के सदर में स्पा पर छापा, देह व्यापार के आरोप में 1 गिरफ्तार
October 25, 2026
नागपुर के सदर इलाके में क्राइम ब्रांच ने स्पा एंड सैलून पर छापा मारा। 3 महिलाओं को मुक्त कराया गया,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में एनआईए की टीम दो टीएमसी नेताओं को गिरफ्तार कर चुकी है। एनआईए अधिकारी ने कहा, गिरफ्तार किए गए दोनों टीएमसी नेता हमारे अधिकारियों के साथ “सहयोग नहीं” कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, तीन महीने पहले भी ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रवर्तन विभाग (ईडी) के अधिकारियों की एक टीम पर हमला किया था। तब मामला कथित राशन घोटाले से जु़ड़ा था। ईडी की टीम 5 जनवरी को टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापा मारने पहुंची थी। हालांकि अब शेख गिरफ्तार हो चुका है।

ये भी पढ़े :-

ये खबर भी पढ़ें…
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा “नई यात्रा शुरू हुई”
November 1, 2026
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी, तलाक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE